सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिनका अंदाजा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों ने कभी नहीं किया होता है। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर ऐसे तमाम वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। हर रोज अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उनमें से जो सबसे अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक छोटे-मोटे स्टूडियो या फिर स्टूडियो जैसे सेट से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स माइक के सामने खड़ा है और उसके हाथ में एक बुक जैसा कुछ है। उसने सिर पर हेडफोन लगाया हुआ है और वो उस बुक में देखकर गाना गा रहा है। लेकिन इसमें मजेदार भाग यह है कि वो कुछ भी गा रहा है। मतलब उसके गाने में एक भी बोल नहीं है बल्कि वो बस गले से कुछ भी आवाज निकाल रहा है जैसे वो बहुत ही भावुक गाना गा रहा है। एक बार आप खुद उसका वीडियो देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह अफ्रीका का एकदम भावुक गाना है जो वायरल हो रहा है।' वीडियो कब का है इसकी तो जानकारी नहीं है मगर वीडियो काफी मजेदार है और इसी कारण से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
ये तो धोखा है! वायरल Video की शुरुआत और अंत में है बहुत फर्क, देख आप हो जाएंगे हैरान
दिल लगाने से अच्छा है....! बोर्ड पर लिखी बात सोशल मीडिया पर हुई वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट