1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. रेजिनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे को नहीं मिली 'बांसुरी', अब टेबल सिंबल से लड़ना होगा चुनाव

रेजिनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे को नहीं मिली 'बांसुरी', अब टेबल सिंबल से लड़ना होगा चुनाव

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 19, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 07:12 pm IST

नंदीग्राम के बाद अब रेजिनगर में उपचुनाव से पहले सियासत शुरू हो गई है। हुमायूं कबीर को पुलिस ने नोटिस भेजा है और थाने बुलाया है। वहीं, उनके बेटे को टेबल सिंबल दिया गया है, उन्हे इसी चिह्न से चुनाव लड़ना होगा।

हुमायूं कबीर- India TV Hindi
हुमायूं कबीर

नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। उपचुनाव से पहले जहां नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और ममता टीएमसी गुट की प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। अब रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी और हुमायूं कबीर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इलेक्शन कमीशन ने हुमायूं कबीर के बेटे को चुनाव चिह्न 'सिटी बांसुरी' नहीं दी। हुमायूं कबीर के बेटे को टेबल सिंबल से उपचुनाव लड़ना होगा।


हुमायूं कबीर से छिन गई बांसुरी
हुमायूं कबीर की 'सीटी बांसुरी' छिन गई। दिसंबर 2025 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम जनता उन्नयन पार्टी नाम से नई पॉलिटिकल पार्टी बनाई। इलेक्शन कमीशन ने चुनाव लड़ने के लिए 'बांसुरी' सिंबल दिया था। हुमायूं कबीर ने पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सिंबल से रेजिनगर और नावदा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, इलेक्शन कमीशन ने हुमायूं के बेटे को रेजिनगर उपचुनाव के लिए 'बांसुरी' नहीं दी। उपचुनाव के लिए हुमायूं के बेटे गुलाम नबी आजाद रॉबिन को आम जनता उन्नयन पार्टी के नए सिंबल ' टेबल ' सिंबल से चुनाव लड़ना होगा।

हुमायूं कबीर के बेटे ने क्या कहा
शनिवार को, रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर वापस लेने के आखिरी दिन, इलेक्शन कमीशन ने हुमायूं पुत्र को 'बांसुरी' की जगह 'टेबल' सिंबल दिया है। हुमायूं के बेटे ने कहा, "आज, नॉमिनेशन पेपर वापस लेने के आखिरी दिन, इलेक्शन कमीशन ने मुझे बताया है कि मैं रेजिनगर उपचुनाव 'बांसुरी' सिंबल से नहीं लड़ पाऊंगा। इसके बजाय, मुझे उपचुनाव 'टेबल' सिंबल से लड़ना होगा, जिसे मैंने अपना नॉमिनेशन पेपर जमा करते समय अपनी दूसरी पसंद के तौर पर दिया था।"

हुमायूं कबीर को पुलिस ने भेजा नोटिस

14 सितंबर को बहरामपुर थाने में दर्ज एक केस के बाद हुमायूं कबीर को 21 तारीख को बहरामपुर थाने में पेश होने का आदेश दिया गया है। शनिवार को पुलिस हुमायूं कबीर के शक्तिपुर वाले घर गई और नोटिस दिया। चूंकि आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं उस समय घर पर नहीं थे, इसलिए उनके बेटे गुलाम नबी ने पुलिस से नोटिस लिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हुमायूं कबीर को 21 तारीख को बहरामपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ बिस्वास के सामने पेश होना होगा।

(मुर्शिदाबाद से कौशिक अधिकारी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।