1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ई-रिक्शा वाले ने सोशल मीडिया पर लोगों का जीता दिल, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ

ई-रिक्शा वाले ने सोशल मीडिया पर लोगों का जीता दिल, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2024 11:36 am IST,  Updated : Dec 05, 2024 11:49 am IST

एक ई-रिक्शा का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पोस्टर नजर आ रहा है जो रिक्शा के अंदर लगा हुआ है। आप जब उस पोस्टर पर लिखी बात को पढ़ेंगे तो आप उस शख्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
प्रेग्नेंट महिलाओं से चार्ज नहीं लेता है यह रिक्शा वाला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और ये अपने कंटेंट से हर दिन लोगों का हैरान करता रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर रोज विजिट करते हैं तो भी आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि किस दिन आपके सामने कौन सी तस्वीर या फिर वीडियो आ जाएगा और उसे देखने के बाद आप किस तरह रिएक्ट करेंगे। आपने सोशल मीडिया पर डांस, लड़ाई, जुगाड़, स्टंट आदि के तमाम वीडियो देखे होंगे मगर ऐसा कुछ शायद ही देखा होगा जो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप शख्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी ई-रिक्शा को चलाते हुए कहीं जा रहा है। इस दौरान उसमें कोई सवारी नहीं है मगर वीडियो के वायरल होने का कारण उसमें लगा हुआ एक पोस्टर है। रिक्शा में लगे पोस्टर में लिखा है, 'प्रेग्नेंट महिलाओं का कोई चार्ज नहीं लगेगा।' इसके साथ ही उसने बुकिंग के लिए अपना नंबर भी लिखा हुआ है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए शख्स को बहादुर बताया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हमें और ऐसे लोगों की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह है असली आदमी। तीसरे यूजर ने लिखा- इस प्लैनेट का असली सुपरस्टार। चौथे यूजर ने लिखा- भाई को कोई अच्छा अवार्ड देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई यार दिल से अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें-

आपदा को दादा ने अवसर में बदला, वायरल Video देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

25 दिन में पैसा आधा! दीदी की स्कीम देखकर आप हो जाएंगे हैरान, पोस्ट हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।