1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी आपके दिमाग को सलाम है, बालों की सीधा करने का तरीका देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

दीदी आपके दिमाग को सलाम है, बालों की सीधा करने का तरीका देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है। आप सोशल मीडिया पर जब भी जाएंगे, आपको कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो आपने पहले नहीं देखा होगा या फिर वैसा कुछ दिखेगा, ऐसी कल्पना भी नहीं की होगी। लोग हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर वायरल पोस्ट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपको यह तो पता ही होगा कि लड़कियां अपने बालों का कितना ध्यान रखती हैं। किसी फंक्शन या फिर पार्टी में जाते समय अगर उन्हें बालों को सीधा करना होता है तो वो इसके लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या हर कोई ऐसा करता है? जी नहीं, कुछ लोग दिमाग के घोड़े भी दौड़ाते हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की बेड पर लेटी हुई है और उसके बाल ऊपर की तरफ हैं। एक दूसरी लड़की कंघी से उसके बालों को सुलझाती है और दूसरे हाथ से प्रेस से बालों को सीधा करती दिखती है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर suraj_varande नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के मिक्स रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा- बाल खराब हो जाएंगे बहुत गंदे वाले। दूसरे यूजर ने लिखा- बाल ही नहीं बचेंगे, कुछ दिन में। तीसरे यूजर ने लिखा- कर्ली बालों के लिए आखिरी ऑप्शन। वहीं एक यूजर ने लिखा- नकली बाल हैं। एक यूजर ने लिखा- हम 2006 में स्कूल जाते समय यह करते थे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप? बंदे का Video देख आप भी कहेंगे यही बात

इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला करना! लड़के के खाना बनाने की इस टेक्निक को देख आप भी यही बोलेंगे