हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कोई मजेदार और हंसा देने वाली फोटो को पोस्ट करता है तो कोई अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करता है। अगर सोशल मीडिया पर पोस्ट होने वाले वीडियो की बात करें तो फिर वहां जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत न जानें कितने वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वायरल पोस्ट को अपनी टाइमलाइन पर देखा ही होगा। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है। वो गर्लफ्रेंड को शायद स्पेशल फील करवाना चाहता होगा और इसी कारण वो शायद वहां अपने दोस्तों को लेकर गया था। वो हाथ पीछे करते हुए उस चीज को मांगता है जिसे देकर वो अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवाता। वो कोई गिफ्ट या फिर गुलदस्ता हो सकता था मगर दोस्त उसके हाथ में गिफ्ट की जगह पर वैक्यूम ट्यूब पकड़ा देते हैं। वो शख्स जब अपनी गर्लफ्रेंड को वो देने जाता है तो वो भी हैरान हो जाता है कि ये क्या है और उसे फेंक देता है। इस तरह दोस्त उसका प्लान खराब कर देते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @penghi_bur नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सारा प्लान खराब कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दुकानदार की नजर हटी और दुर्घटना घटी, दुकान में चोरी का यह Video आप जरूर देखें
कूल बनने के चक्कर में भाई का तो रेल बन गया, वायरल हुआ Video तो मुंबई पुलिस ने की यह कार्रवाई