आज के समय में लोग अपने फ्री टाइम में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ही मिलते हैं। लोग अपने काम से फ्री होते ही फोन निकालते हैं और सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने लगते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे, वहां आपको तरह-तरह के खूब सारे वीडियो दिखते होंगे और कुछ वीडियो ऐसे भी दिखते होंगे जो आपको बांध लेते होंगे और फिर उस एक वीडियो को आप 2-3 बार या फिर 4 बार देख ही लेते होंगे। ऐसे ही कंटेंट वायरल भी होते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान का है। वीडियो की शुरुआत में तो दूल्हा और दुल्हन नजर आ रहे हैं जो बहुत खुश हैं और पोज दे रहे हैं। इस वीडियो में आगे कुछ अलग और गजब का दिखता है। वीडियो बनाने वाला शख्स जब कैमरा घुमाता है और स्टेज के सामने बैठे लोगों को दिखाता है तो उसमें सबसे पीछे बैठा एक कपल दिखता है और वो दोनों वहां लड़ रहे हैं। वीडियो अब इस हिसाब से वायरल हो रहा है शादी जब हो तब कैसा रहता है और शादी होने के बाद क्या रहता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hi.mani8714 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- कैमरामैन को शाबाशी देनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- इन दोनों के साथ भी ऐसा ही होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कैमरा वाला अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आने वाला भविष्य उसके सामने बैठा है और वो देख नहीं पा रहा है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लापरवाही करने पर कुछ ऐसा ही होता, वायरल Video देखकर आपको भी मिलेगी सीख
ये भाई पान खिला रहा है या मुंह की आरती उतार रहा है, वायरल Video देख हंसी आ जाएगी