1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर जाती लड़की ने क्या किया जो फोटो हो गई वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

स्कूटी पर जाती लड़की ने क्या किया जो फोटो हो गई वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आप जब गौर से फोटो को देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि फोटो के वायरल होने का कारण क्या है। आइए हम ही आपको बता देते हैं कि फोटो क्यों वायरल हो रही है।

viral photo, viral news, trending news- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्ट फोन है जिस कारण सोशल मीडिया तक लोगों की पहुंच बहुत कॉमन हो गई है। लोगों को जब भी कुछ मजेदार या फिर अनोखा दिखता है तो तुरंत लोग उसे फोन में कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद अगर वो वीडियो या फोटो, इंटरनेट पर मौजूद लोगों का ध्यान भी खींच ले तो उसका वायरल होना तो तय ही है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी से कहीं जा रही है और अभी एक जगह पर रुकी हुई है। अब फोटो के वायरल होने का कारण लड़की का हेलमेट है। दरअसल लड़की ने सिर पर हेलमेट को उल्टा पहना हुआ है और यह किसी ने देख लिया है। इसके बाद क्या था, उसने फोटो खींच ली जो वायरल हो गई। अब लड़की ने गलती से पहना लिया, जल्दबाजी में ऐसा किया या फिर उसे हेलमेट पहनने का तरीका नहीं पता है, कारण जो भी हो, फोटो तो वायरल हो गई।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'दीदी कह रही है कि मेरी लाइफ मेरे नियम।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई वो तुमको गुमराह कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- भूल गई होगी यार। तीसरे यूजर ने लिखा- उनकी मर्जी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अभी शेर इसकी यमराज से वन-ऑन-वन मीटिंग करवा देता, युवक की बेवकूफी देख आप भी यही कहेंगे

विदेशी महिला को देख अंकल भी विदेशी बन गए, समोसा खाने का तरीका हुआ वायरल