1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

शख्स ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जो कई सारे लोगों को हैरान कर देगा। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद रिएक्ट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RAZANAGNOSTIC वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में तो सोशल मीडिया बहुत ही नॉर्मल हो गया है। दूसरे शब्दों में कहें तो सशल मीडिया लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और लोग हर दिन कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया पर बिताते जरूर हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। उसमें से कई सारे वीडियो या फिर फोटो वायरल भी हो जाते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ वायरल फीड आता ही होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ट्रेन अपनी रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है मगर वीडियो उस आदमी के कारण वायरल हो रहा है जो उस ट्रेन की छत पर खड़ा है। उस आदमी ने अपने माथे पर गमछा बांधा हुआ है और हाथ में वॉकी-टॉकी लिए वो ट्रेन की छत पर खड़ा है। अब वो क्या चेक करके के लिए वहां पर खड़ा है या फिर सिर्फ हवाबाजी के लिए खड़ा है, यह तो पता नहीं चल पाया मगर उसका यह वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों ने यह वीडियो देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों के कमेंट्स जानने से पहले आप जरा वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Razanagnostic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'रेलवे और रील, दोनों से पैसा कमाना चाहता है भाई, इतना जोखिम भी ठीक नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सच में बहुत जोखिम भरा काम कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर थोड़ा सा भी कुछ भी इधर से उधर हुआ तो भाई के साथ साथ रीलबाजी भी हवा मे उड़ जाएंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ये रेलवे का ही कोई स्टाफ है जो ये जोखिम उठा रहा है, उस पर ये रील गलत बात है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंसान का खाली दिमाग जुगाड़ का घर होता है, अब एक नया Jugaad हो रहा है वायरल

बालकनी तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा आज तक नहीं देखा होगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए