A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Men In Love: अंकल जी ने खाना खाते समय क्या किया जो Video हो गया वायरल? जरा आप भी देखिए

Men In Love: अंकल जी ने खाना खाते समय क्या किया जो Video हो गया वायरल? जरा आप भी देखिए

एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी उसे लाइक करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में वायरल होने लायक क्या है और फिर आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/IM_LOSER19 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत अनोखा प्लेटफॉर्म है और आप अगर सोशल मीडिया यूज करते हैं तो फिर आप यह बात जानते ही होंगे। यहां हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और उसमें से जो सबसे अलग होता है, वो वायरल हो जाता है। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी प्यारा सा वीडियो वायरल होता है। कभी लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों के ड्रामे का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि आंटी जी रोटी बनाते हुए नजर आ रही हैं और वहीं पर अंकल बैठकर खाना खा रहे हैं। अब खाना खाते हुए अंकल जी देखते हैं कि आंटी को गर्मी लग रही है तो वो इधर-उधर देखने लगते हैं। इसके बाद वो थोड़े दूर पर रखे एक हाथ पंखे को उठाते हैं और फिर आंटी को हवा करने लगते हैं। उनका ये प्यार देख आंटी जी भी खुश हो जाती हैं। अंकल के इस प्यार के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट तो अगस्त में हुआ था लेकिन अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर im_loser19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में 'Men in Love' लिखा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल समझदार हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं कई सारे यूजर्स ने दिल वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पोते ने अपनी दादी को दिया गजब का सरप्राइज, अम्मा का रिएक्शन आपको भी भावुक कर देगा

तीन बदमाशों ने गलत जगह पंगा ले लिया, फिर जो हुआ उसे जरा आप भी देखिए