1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस डिलीवरी बॉय ने ऐसा क्या किया जो Video हो रहा है इतना वायरल, आप भी देखिए

इस डिलीवरी बॉय ने ऐसा क्या किया जो Video हो रहा है इतना वायरल, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का वीडियो कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है। उस वीडियो को कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GEMSOFCRICKET वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोग सुरक्षा के तौर पर घर में और घरों के बाहर CCTV कैमरे लगाते हैं। ये कैमरे हमेशा चालू रहते हैं और कैमरे के सामने से गुजरने वाले सभी लोग इसमें कैद होते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे पल भी इन कैमरों में कैद हो जाते हैं जो वायरल होने के लायक होते हैं और वायरल होते भी हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई कमाल के वीडियो देखे ही होंगे जो कैमरे में कैद हुए होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक डिलीवरी बॉय कुछ सामान देने के लिए एक घर के सामने खड़ा है। कुछ देर बाद दरवाजा खुलता है और वो सामान उन्हें पकड़ा देता है। इसके बाद वो वापस जा रहा होता है कि तभी उसे एक जगह पर बैट रखा हुआ नजर आ जाता है। अब उस बैठ को देखते ही उसके अंदर का क्रिकेटर जाग जाता है और वो बैट पकड़कर कुछ शॉट की प्रैक्टिस करता दिखता है। अब उसके इसी काम के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GemsOfCricket नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है,'Indian men जिंदगी में मूव-ऑन कर सकते हैं लेकिन क्रिकेट और अपने पहले प्यार से कभी नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ने पैकेज देने के बाद इंडिया को मैच जिता दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरे आंखों में आंसू ले आया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भावुक हो गया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा 5 फीट लंबा सांप, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू; VIDEO आया सामने

पैसे कमाने के लिए इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं दे सकता, वायरल Video जरा आप भी देखिए