1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा 5 फीट लंबा सांप, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू; VIDEO आया सामने

मुंबई के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा 5 फीट लंबा सांप, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू; VIDEO आया सामने

 Reported By: Saket Rai Edited By: Malaika Imam
 Published : May 19, 2026 02:32 pm IST,  Updated : May 19, 2026 02:38 pm IST

सोमवार शाम गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में एक सांप घुस गया। सांप कार पार्किंग एरिया के एक शटर के अंदर छिपा था।

 गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप- India TV Hindi
गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में एक सांप देखा गया। सांप दिखने के बाद वहां मौजूद लोग खौफ में आ गए।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को गैलेक्सी अपार्टमेंट के परिसर में हलचल देखी गई। वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे की नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र विक्की दुबे को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र विक्की दुबे बिना कोई देरी किए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांप दिखा। वह कार पार्किंग एरिया के एक शटर के अंदर छिपा था।

'धमण' प्रजाति का था सांप

विक्की दुबे ने बेहद सूझबूझ और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया सांप 'धमण' प्रजाति का था, जिसकी लंबाई लगभग 5 फुट थी। धमण प्रजाति के सांप पूरी तरह से नॉन-वेनमस (बिना जहर वाले) होते हैं। ये इंसानों को बिना वजह नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

रेस्क्यू के बाद सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। इस पूरी घटना को लेकर बांद्रा वेस्ट पुलिस स्टेशन में बाकायदा एक स्टेशन डायरी एंट्री की गई है, साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कंट्रोल रूम को भी लिखित में सूचित कर दिया गया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट एरिया में ये सांप दिखा।

ये भी पढ़ें-

मरीज को छोड़ लौट रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, धू-धू कर जली और जिंदा जला चालक

सालों की दुश्मनी का ऐसे लिया बदला, रास्ते में ऑटो चालक को रोकर धारदार हथियार से किया लहूलुहान; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।