1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मरीज को छोड़ लौट रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, धू-धू कर जली और जिंदा जला चालक

मरीज को छोड़ लौट रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, धू-धू कर जली और जिंदा जला चालक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 19, 2026 10:36 am IST,  Updated : May 19, 2026 11:38 am IST

एक बेकाबू प्राइवेट एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे कि उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में चालक की जलकर मौत हो गई।

एंबुलेंस भी हुई खाक - India TV Hindi
एंबुलेंस भी हुई खाक Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना अंतर्गत आज 19 मई की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में एंबुलेंस के चालक की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

रास्ते में पेड़ से टकरा गई एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 4 बजे ग्राम कनई के पास कनई-खर्रा रोड पर हुआ। नागपुर की एक प्राइवेट एंबुलेंस मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी अचानक गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस पलट गई और उसमें देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और मौके पर जलने से मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान माइकल अन्ना (उम्र 56 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नागपुर के पुलिस थाना अजनी अंतर्गत कौसल्या नगर गली नंबर- 16 का निवासी था।

कैसे और कब हुई ये घटना?

बताया जाता है कि प्राइवेट एंबुलेंस नागपुर से रात 2:00 बजे मरीज शिव प्रसाद को लेकर उसके घर चांदना आई थी। करीब 2 घंटे आराम करने के बाद 4:00 बजे सुबह चालक माइकल अन्ना एंबुलेंस लेकर निकल गया था। इस बीच, कुछ दूर जाने पर ग्राम कनई और खर्रा के बीच में गाड़ी रोड किनारे तेज रफ्तार होने से पेड़ से टकरा कर पलट गई, जिससे एंबुलेंस धू-धूकर कर जल गई। वहीं, निकट में चालक माइकल अन्ना भी जल गया। तेंदू पत्ते तोड़ने वालों ने इसकी सूचना दी। कॉल के माध्यम से माइकल की पत्नी रिजिना को घटना की जानकारी दी गई। वहीं, मौके पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

(रिपोर्ट- शौकत बिसाने)

ये भी पढ़ें-

नाले में पोछे का पानी फेंकने पर भिड़ गए पड़ोसी, पति-पत्नी को जमकर पीटा; घटना CCTV में कैद

"आपका सियासी करियर अब खत्म हो गया है, टाटा, बाय-बाय", ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।