A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस करते इस आदमी ने ऐसा क्या कर दिया जो Video इतना वायरल हो गया, आप भी देखिए

डांस करते इस आदमी ने ऐसा क्या कर दिया जो Video इतना वायरल हो गया, आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर अभी एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है मगर उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@AIAMIT1 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर है क्योंकि सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया लोगों से इस तरह जुड़ गया है कि कई सारे लोग तो सुबह उठने के बाद पहला काम सोशल मीडिया चेक करने का ही करते हैं। आप भी शायद ऐसा करते होंगे और अगर नहीं भी करते हों तो भी आप सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव तो रहते ही होंगे। वहां आप तरह-तरह के कई सारे वीडियो भी देखते होंगे जो आपकी बोरियत दूर करते हैं। वहीं कुछ वायरल वीडियो भी आपकी फीड पर आते होंगे। वैसे वायरल से याद आया, अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग डांस फ्लोर पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान DJ वाले ने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' बजाया हुआ है। इस पर लोग डांस कर रहे हैं। इस गाने में एक लाइन आती है कि 'जिसको डांस नहीं करना, वो जाकर अपनी भैंस चराए।' इस लाइन के आते ही और भैंस शब्द आते ही शख्स लड़की की तरफ इशारा कर देता है जिसके बाद वो भी उसे घूरती है। वीडियो इतने पर ही रुक जाता है और इतना ही क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aiamit1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। दूसरे कई लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गया, खत्म। दूसरे यूजर ने लिखा- सच्चा रिएक्शन दे दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- पर्सनल हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा भाई ऐसा इशारा करता तो वहीं भैंस बनकर उसका मुंह तोड़ देती।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नए शहर में पहुंची लड़की की दो लोगों ने की मदद, उसने Video बनाकर बताया पूरा किस्सा

दीदी को उनके ही खेल में हरा दिया, वायरल Video देख मजा आ जाएगा आपको