A
Hindi News वायरल न्‍यूज गर्ल्स हॉस्टल में ये क्या हो रहा है? वायरल VIDEO देख आप भी पकड़ लेंगे माथा

गर्ल्स हॉस्टल में ये क्या हो रहा है? वायरल VIDEO देख आप भी पकड़ लेंगे माथा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई सारी लड़कियां अजीब तरीके से मेकअप करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर आप भी माथा पकड़ लेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi Image Source : IG/___.SNEHA__ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई सारी लड़कियां अजीब तरीके से मेकअप करती नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किसी गर्ल्स हॉस्टल का मालूम हो रहा है। क्योंकि वीडियो में कई लड़कियां एक साथ मेकअप करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इन सभी ने अजीब ढंग से मेकअप किया है। ये मेकअप करते हुए आपस में एक-दूसरे से पूछती भी हैं कि क्या मेकअप ठीक है? जिस पर सामने से दूसरी लड़की कहती है कि थोड़ा सा कम लग रहा है, मेकअप और ज्यादा करने की जरूरत है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @___.sneha__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'Before going out.' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- Last one is perfect। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रोल करते-करते चुड़ैल की गैंग दिख गई। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लिपस्टिक वाली हनुमान जी लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लड़कियां इस रील को न देखें।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

वर्ल्ड कप फाइनल के बीच 3 राज्यों की पुलिस की दिखी मजेदार जुगलबंदी, पोस्ट जमकर हो रहा वायरल