1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऊंट के मांस को दुबई में क्या कहते हैं, नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा; नॉनवेज के शौकीन जरूर जानें

ऊंट के मांस को दुबई में क्या कहते हैं, नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा; नॉनवेज के शौकीन जरूर जानें

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई देशों के अनोखे फूड से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको दुबई में खाए जाने वाले ऊंट के मांस से जुड़ा दिलचस्प फैक्ट बताएंगे।

what is camel meat, camel meat, camel meat is famous is which country, camel meat, Saudi arabia food- India TV Hindi
Image Source : YT/@ YASIRJAVED सऊदी अरब के भोज का एक दृश्य।

Amazing Facts : दुनिया भर में नॉनवेज खाने की इतनी वैरायटी उपलब्ध है कि कई चीजों के लोगों को नाम ही नहीं पता होते हैं। अकेले भारत की बात करें तो लोग नॉनवेज के नाम पर केवल अंडा, मछनी, चिकन, मटन, प्रॉन, तीतर-बटेर समेत कुछ ही जानवरों के मांस से जुड़ी डिशों के बारे में जानते होंगे। इसी तरह दुनिया भर के देशों में तरह-तरह के मांस को बड़े ही चाव से चटकारे लेकर खाया जाता है। हालांकि, बहुत से जानवरों का मांस ऐसा भी है जो किसी दूसरे देश में प्रति​बंधित होता है। मसलन, पोर्क यानी सूअर का मांस। इसे कई पश्चिमी देशों चाव से खाया जाता है मगर, खाड़ी देश जैसे- सऊदी अरब, दुबई, कतर इत्यादि में ये पूरी तरह बैन है। सऊदी अरब की बात चली है तो बता दें कि, वहां पर भेड़, बकरी, बीफ और ऊंट के मांस को बेहद चाव से खाया जाता है। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मांस वहां पर ऊंट का मांस है। मगर, क्या आपको पता है कि ऊंट के मांस को दुबई में क्या कहते हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। 

दुबई में कब खाया जाता है ऊंट का मांस 

गौरतलब है कि, सऊदी अरब और दुबई समेत गल्फ कंट्रीज में ऊंट का मांस विवाह जैसे पारंपरिक, सामूहिक और विशेष मौकों पर पकाकर खाया जाता है। ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं और बड़े चाव से इकट्ठा होकर एक जगह मांसभक्षण करते हैं। हालांकि, अब ये उनके सामाजिक जीवन हिस्सा बन चुका है। 

ऊंट के मांस से कौन-कौन सी डिशेज बनती हैं

मिडिल ईस्ट समेत अफ्रीका जैसे और भी कई देशों में ऊंट का मांस खाया जाता है। बता दें कि ऊंट के मांस से बिरयानी, मांदी, ऊंट कड़ाही, कोरमा, निहारी और कीमा जैसी कुछ डिशेज बनाई जाती हैं। दावा किया जाता है कि ऊंट का मांस खाने में मीठा होता है और पौष्टिक होने के साथ ये काफी गाढ़ा भी होता है। 

ऊंट के मांस को दुबई में क्या कहते हैं

कई रिपोर्ट्स को देखने के बाद ये पता चलता है कि, दुबई में ऊंट के मांस को 'लहम जमल' कहा जाता है। इसमें लहम का मतलब मांस और जमल का मतलब ऊंट होता है। फेसबुक पर Doc Bim नामक हैंडल ये की गई पोस्ट के कैप्शन में भी ऊंट के मांस को लहम जमल नाम से संबोधित किया गया है। 

कैसे बनता है लहम जमल  

दरअसल, अरबी डिश लहम जमल को पहले भूनकर पकाया जाता है। इसके बाद प्याज-लहसुन और सूखे नींबू के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। बाद में इसे मसालेदार चावल के साथ गरमागरम परोसा जाता है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री क्यों लिखा होता है, खरीदने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे 
 
खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा