A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैलकुलेटर पर लिखे CE और AC का फुल फॉर्म क्या होता है ? रोज इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है

कैलकुलेटर पर लिखे CE और AC का फुल फॉर्म क्या होता है ? रोज इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है

Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह के उपकरणों से जुड़े अनोखे और रोचक फैक्ट्स पढ़े होंगे। मगर आज हम आपको कैलकुलेटर से जुड़ी बहुत ही गूढ़ बात बताने वाले हैं।

Calculator CE AC Full Form, CE AC Full Form, Why CE AC Write on Calculator, CE AC Calculator Means, - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कैलकुलेटर पर बने बटन।

Interesting Facts: जब भी घर, दफ्तर या बाजार में ​गणितीय गणनाएं करनी होती हैं तो लोग आमतौर पर कैलकुलेटर का ही इस्तेमाल करते हैं। कैलकुलेटर काम को आसान बनाते हुए काम तो आसान कर देता है मगर इससे जुड़ी कई बातें आज भी लोगों नहीं पता हैं। जैसे कि आपने गौर किया होगा कि कैलकुलेटर पर कई तरह की बटनें बनी होती हैं। इन्हीं बटनों में लगभग हर बटन पर कोई न कोई अंक लिखा होता है मगर कई बटनों पर अंग्रेजी के कुछ शब्द लिखे होते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं CE और AC बटन की...क्या आपको पता है कि, कैलकुलेटर की बटन पर लिखे CE और AC का फुल फॉर्म क्या होता है ? वैसे ये रहस्य आज भी कई लोग नहीं जाते हैं वे बस इन बटनों को दबाकर अपना काम खत्म करते हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि, कैलकुलेटर पर लिखे CE और AC का फुल फॉर्म क्या होता है ? 

CE और AC का फुल फॉर्म 

यदि आपको नहीं पता है तो आपको सबसे पहले ये बता दें कि, CE का फुल फॉर्म Clear Entry (क्लियर एंट्री) होता है, जो केवल आखिरी दर्ज किए गए नंबर को मिटाता है। वहीं, AC का फुल फॉर्म All Clear (ऑल क्लियर) होता है, जो पूरी गणना को मिटाकर कैलकुलेटर को रीसेट करता है, जिससे आप एक नई गणना शुरू कर सकें।  

CE और AC में क्या अंतर है 

कैलकुलेटर पर बना CE बटन केवल टाइप की जा रही संख्या को हटाता है। मसलन, आप 4+5+6 टाइप कर रहे हैं और गलती है 6 की जगह 7 टाइप हो गया है तो CE दबाने पर केवल 7 हटेगा और 4+5+ बना रहेगा। अब आपको ये भी बता दें कि, AC बटन स्क्रीन पर सब कुछ साफ कर देता है, जिसमें पिछली गणना और दर्ज किए गए सभी नंबर शामिल होते हैं। AC दबाते ही कैलकुलेटर की स्क्रीन पर 0 आ जाता है और आप बिल्कुल शुरू से नई गणना कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें -
विराट कोहली जैसा दिखने वाला ये बच्चा इंटरनेट पर वायरल, देखकर किंग कोहली भी हैरान; यूजर्स बोले '19-20 का फर्क है'

'अब इसमें भी डार्क मोड ?' Parle-G का डार्क चॉकलेट फ्लेवर देख यूजर्स ने पूछा, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई पोस्ट