सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन कई तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं जिन्हें हजारों और लाखों लोग देखते भी हैं। कई सारे पोस्ट तो लोगों का इतना ध्यान खींच लेते हैं कि उसका वायरल होना तय होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर ही सही मगर एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
बंदे के सवाल पर लोगों ने क्या कहा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदा कुछ लोगों के पास जाता है और उनसे एक ही सवाल पूछता है कि इंडिया में सबसे बेकार डिग्री क्या है। इसके बाद लोगों ने तरह-तरह का जवाब देना शुरू किया। कुछ लोगों ने BBA को सबसे बेकार डिग्री बताया तो किसी ने B.com को बेकार डिग्री बताया। किसी ने इंग्लिश में बैचलर की डिग्री को बेकार बताया। किसी के लिए BSc तो किसी के लिए BSc डेटा साइंस बेकार है। इसी तरह लोगों ने अलग-अलग जवाब दिया मगर वीडियो में ज्यादातर लोगों ने BBA को बेकार डिग्री बताया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर open_challange143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे यूजर्स ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कोई B.tech को याद करो। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई BBA ही कर रही हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- BBA 1000 वोट से आगे चल रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- Mass Com बेकार नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
धर्मेंद्र के निधन के बाद महिला नहीं रोक पाई अपने आंसू, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक
ये तो बड़े ही घपलेबाज लड़के हैं, नकल करने के लिए लगाया अब तक का सबसे अनोखा दिमाग