सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद इंसान का एक घंटा कहां बीत जाता है, वो उसको भी पता नहीं चलता है क्योंकि यहां एक के बाद एक करके न जानें कितने सारे पोस्ट नजर आने लगते हैं। इंसान एक देखकर स्क्रोल करता है तो दूसरा, फिर तीसरा और ऐसे करते-करते कई सारे पोस्ट देखने में इंसान का दिमाग लग जाता है और समय खप जाता है। इन्हीं सब के बीच में ऐसे कई सारे पोस्ट आते हैं जो यूनिक होते हैं और वो उसी कारण वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़के नकल के लिए बहुत ही अलग दिमाग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले तो नजर आता है कि वो एक पेपर पर छोटे-छोटे अक्षर में जवाब लिख रहे हैं और इसके बाद वो उन फर्रों को ऐसी जगह छिपाते हैं जो अब तक किसी ने नहीं किया होगा। कपड़ों के अंदर जो लेबल लगे होते हैं जिस पर अलग-अलग इंस्ट्रक्शन होते हैं, उनके बीच में वो उन फर्रों को लगाकर स्टेपलर कर रहे हैं। अब कंटेंट के लिए उन्होंने ऐसा वीडियो बनाया होगा मगर वीडियो वायरल हो ही गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _memes_staar_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बस ये रील हमारे टीचर्स तक नहीं पहुंचनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- सर ने भी रील देख ली। तीसरे यूजर ने लिखा- टीचर भी देख रहे हैं भाई ये। एक और यूजर ने भी यही लिखा कि टीचर ने ही देख लिया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाज जैसी आंखों वाला भी आसानी से नहीं बता पाएगा छिपा हुआ नंबर, आप भी आजमा लीजिए खुद को
लड़की ने पहले अपना फिर अपने भाई का दिखाया कमरा, Video देख लोग बोले- 'दीदी आप अडॉप्टेड हो'