अब तो हर हाथ में स्मार्ट फोन है और लोग सोशल मीडिया का भी जमकर यूज कर रहे हैं। हर वर्ग के लोग आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर बहुत ही आराम से मिल जाएंगे। यहां तक कि बुजुर्ग और बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज करते हैं और वहां तरह-तरह के पोस्ट देखते भी हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक कमरे के अंदर का है जहां लकड़ी का पर्मानेंट अलमारी बना हुआ है और एक बंदा उसे वुड कटर से काट रहा है। एक बंदा उसे वो काटने के लिए बोल भी रहा है। वो बोल रहा है, 'तोड़, पैसा नहीं दिया तो तोड़, जब तक पैसा नहीं देगा, तब तक बनेगा नहीं...पूरा तोड़कर रख दे।' वीडियो में यह बातें सुनने को मिल रही हैं और वो बंदा पूरे अलमारी को वुड कटर से काटता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने अपने ही काम को बिगाड़ दिया और वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर anshusharma3955 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर अब दे दिया तो ठीक कैसे करोगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अब उसी पैसे से नया लगवाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- बिजनेस और काम में दादागिरी नहीं चलती, ये लास्ट काम था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ईंट और सीमेंट से ही शख्स ने बनवा लिया वाशिंग मशीन, लोगों के दिमाग में आया बस एक सवाल
सफाई करनी जरूरी है मगर इस तरीके से तो बिल्कुल नहीं, Video देख दिमाग हिल जाएगा