1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने पहले अपना फिर अपने भाई का दिखाया कमरा, Video देख लोग बोले- 'दीदी आप अडॉप्टेड हो'

लड़की ने पहले अपना फिर अपने भाई का दिखाया कमरा, Video देख लोग बोले- 'दीदी आप अडॉप्टेड हो'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 24, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 03:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें लड़की पहले अपना कमरा दिखाती है और फिर अपने भाई का कमरा दिखाती है। अब यह देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह का कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/UFF_YE_KAUMUDI

अब तो हर किसी के पास स्मार्ट फोन है तो लोगों को जब भी मन करता है, वो वीडियो बना लेते हैं। कई सारे लोग तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए ही वीडियो बनाते हैं और फिर उसे पोस्ट भी कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर एक दिन में न जानें कितने सारे वीडियो देखते होंगे जिनके बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी रहते ही होंगे। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पहले लड़की अपना कमरा दिखाती है। कमरा बहुत ही सुंदर था। वो बोलती है कि एक नॉर्मल इंसान की तरह मुझे लाइट ऑन-ऑफ करना पड़ता है, पंखा चलाना पड़ता है। इसके बाद वो अपने भाई के कमरे में जाती है जहां एंट्री करते हुए लाइट ऑन हो जाती है क्योंकि वहां पर सेंसर लगा होता है। इसके बाद वो गूगल को बोलकर कमरे के बाकी लाइट्स, AC और पंखे भी चालू करवा लेती है। वो दिखाती है कि उस कमरे में लाइट्स की ब्राइटनेस भी कंट्रोल हो जाती है। वो बोलती है कि यह पूरी तरह से ऑटोमेटेड रूम है जो मेरे नसीब में तो नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियोट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर uff_ye_kaumudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडिो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पापा बोले AI है। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी आप अडॉप्टेड हो। तीसरे यूजर ने लिखा- अमीर हो तुम लोग। चौथे यूजर न लिखा- कम से कम तुम लोगों के पास अलग बेडरूम तो है, मुझे तो वो भी नसीब नहीं हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऑनलाइन गरीबी फील करवा रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कारीगरों को पैसा नहीं देना शख्स को पड़ गया भारी, अपने ही किए काम का कर दिया ये हाल

ईंट और सीमेंट से ही शख्स ने बनवा लिया वाशिंग मशीन, लोगों के दिमाग में आया बस एक सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।