1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी के साथ ये क्या हो गया, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

अरे दीदी के साथ ये क्या हो गया, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। वीडियो में लड़की कुछ काम करते दिखती है जो हो जाता है मगर अंत में जो होता है, उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MDSAHIL656.7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश होती है तो वो सीधे फोन निकालते हैं और सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं। शायद आप भी ऐसा करते ही होंगे क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान से जुड़ चुका है और शायद ही कोई ऐसा होगा जो सोशल मीडिया का यूज न करता हो। वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते होंगे तो फिर हर दिन वायरल वीडियो भी देखते होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की नाले के अंदर लटकी हुई है। वो हाथों के सहारे से नीचे लटकी हुई है और तभी एक बॉल बहते हुए आती है। वो उस बॉल को निकालने के ही ऐसे लटकी थी। बॉल जब उसके करीब आती है तो वो अपने पैरों से उन्हें पकड़ लेती है। वो कुछ देर तो बॉल पर खड़ी रहती है और कुछ देर बाद उसे उठाकर बाहर फेंक देती है। बॉल तो बाहर आ जाती है मगर उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और तभी धड़ाम से नीचे नाले में गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर mdsahil656.7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 76 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मिशन पूरा हो गया। दूसरे यूजर ने कमेंट में 'Except the unexpected' लिखा। कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्पीड ब्रेकर के कारण लड़की का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ वो आप Video में ही देख लीजिए

शादी में नहीं बुलाया तो दूल्हे के चाचा को आया गुस्सा, घर के मेन डोर की वेल्डिंग कर दी, देखें Video