A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन की पटरी आखिर किस धातु से बनती है? लोहा तो बिल्कुल मत सोचिएगा

ट्रेन की पटरी आखिर किस धातु से बनती है? लोहा तो बिल्कुल मत सोचिएगा

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि ट्रेन की जो पटरी होती है, वो लोहे से बनती है मगर यह गलत है। आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि ट्रेन की पटरी किस धातु से बनती है ताकि आपको भी इसके बारे में पता चल जाए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

भारत एक ऐसा देश है जहां आज भी एक बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करती ही है। कुछ लोगों के बजट में ट्रेन फिट बैठता है तो कई सारे लोग ट्रेन को सुरक्षित मानते हैं तो वहीं कई सारे लोगों का ट्रेन का सफर पसंद होता है। लोगों के कारण अलग-अलग होते हैं मगर सफर का जरिया एक ही है। आप भी ट्रेन से सफर तो करते ही होंगे मगर ट्रेन से इतना सफर करने के बाद आप भी कई सारे फैक्ट्स नहीं जानते होंगे और जब उसके बारे में पता चलता होगा, वो हैरान कर देते होंगे। हम भी एक ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ट्रेन की पटरी किस धातु से बनती है?

ट्रेन में जो लोग सफर करते हैं उन्होंने भी और जो नहीं करते हैं उन्होंने भी कई बार ट्रेन की पटरियों को कई बार देखा होगा। आमतौर पर जब भी कोई ट्रेन की पटरियों को देखता है तो उसे लगता है कि इन्हें लोहे से बनाया जाता है और उसके बारे में जानकारी नहीं लेता है लेकिन ऐसा सोचना ही गलत है क्योंकि ट्रेन की पटरियां लोहे से बनती ही नहीं हैं। आपको बता दें कि ट्रेन की पटरियां लोहे से नहीं बल्कि मैंगनीज स्टील से बनती हैं। आपको बता दें कि मैंगनीज स्टील में 12 प्रतिशत मैंगनीज और करीब 1 प्रतिशत तक कार्बन मिलाया जाता है। इससे होता यह है कि पटरियां मजबूत और टिकाऊ बन जाती हैं और ट्रेन का वजन सह लेती हैं।

ट्रेन के पहिए किससे बनते हैं?

आइए अब लगे हाथों आपको यह भी बताते हैं कि ट्रेन के पहिए किससे बनते हैं। अगर आपको लगता है कि पहिए तो लोहे से ही बनते होंगे तो आप यहां भी गलत हैं। आपको बता दें कि फोर्ज्ड स्टील या फिर कार्बन स्टील मिक्स धातु से बनाए जाते हैं। ये पहिए बहुत ही मजबूत, उच्च दबाव और भारी वजन को सहने के लिए बनाया जाता है। उम्मीद है कि अब आपकी गलत फहमी दूर हो गई होगी।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुत्तों की नाक अकसर गीली क्यों रहती है? डॉग लवर्स भी नहीं जानते होंगे जवाब