1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की से ऐसी क्या गलती हो गई कि Video हुआ वायरल, लोग भी कमेंट करके ले रहे हैं मजे

लड़की से ऐसी क्या गलती हो गई कि Video हुआ वायरल, लोग भी कमेंट करके ले रहे हैं मजे

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग हंस रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई सारे लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाया हुआ है और दिन भर वो कुछ न कुछ अनोखा खोजकर अपने पेज पर पोस्ट करते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी कई सारे पेज को देखा और फॉलो किया होगा जहां सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। वो सभी अतरंगी और अनोखे होते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। हंसी-मजाक के साथ जुगाड़, ड्रामा, लड़ाई और दूसरे कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि फ्यूल स्टेशन से फ्यूल लेने के बाद लड़की वहां से स्कूटी लेकर निकल ही रही थी कि तभी उसे किसी ने रोका। जो वीडियो बना रहा था, शायद उसी ने रोका और उसे उसकी गलती बताई। जब तक महिला को उसने उसकी गलती नहीं बताई थी, तब तक आपको भी शायद पता नहीं चलेगा कि महिला ने क्या गलत किया था। दरअसल उसने फ्यूल भरवाने के लिए स्कूटी की सीट उठाई होगी और वो वैसे ही छोड़कर महिला स्कूटी चलाने लगी। मतलब महिला पता नहीं किस सोच में पड़ी थी कि उसे यह भी एहसास नहीं हुआ कि वो सीट पर नहीं बैठी है और वो एक ढाल की तरह सामने है। उस बंदे के टोकने पर वो उसका धन्यवाद करते हुए सीट लगा लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या दिमाग लगाया। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से लाते हैं इतना दिमाग कि जो सीट को ही आगे की सेफ्टी बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी को कुशन की भी जरूरत नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जबरदस्त बुलेट प्रूफ ढाल बना दिया सीट को। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन की मांग भरने जा रहा था दूल्हा, तभी लड़की ने दे डाली चेतावनी, आगे वही हुआ जिसका डर था, देखें Video

VIDEO: शख्स के शर्ट के अंदर घुसा सांप, बटन खोलकर देखा तो...