1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: शख्स के शर्ट के अंदर घुसा सांप, बटन खोलकर देखा तो...

VIDEO: शख्स के शर्ट के अंदर घुसा सांप, बटन खोलकर देखा तो...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 14, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 11:37 pm IST

सोशल मीडिया पर एक भयानक वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि एक सांप एक शख्स की शर्ट में घुस गया है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे उसे बाहर निकाला गया।

शख्स के शर्ट में घुसा सांप- India TV Hindi
शख्स के शर्ट में घुसा सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स के शर्ट के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप घुस जाता है, जिसे बाद में बड़ी सावधानी से बटन खोलकर बाहर निकाला गया। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स खुले मैदान में आराम कर रहा था, तभी अचानक से एक बड़ा कोबरा सांप उसकी शर्ट के अंदर घुस जाता है। यह देख शख्स सहम जाता है। शख्स की जान को खतरे में देखकर आसपास के लोग तुरंत हरकत में आते हैं और सांप को सावधानीपूर्वक निकालने की कोशिश शुरू करते हैं।

शर्ट में घुसा सांप

वीडियो में दिखाया गया है कि लोग धीरे-धीरे शख्स की शर्ट के बटन खोलते हैं ताकि सांप को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला जा सके। इस दौरान शख्स पूरी तरह से शांत रहता है, जो इस स्थिति में उसकी हिम्मत को दिखाता है। अंत में, सांप को शर्ट से बाहर निकाल लिया जाता है। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, और लोग कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा, “यह कितना डरावना है! मैं तो शर्ट पहनना ही छोड़ दूंगा!” वहीं, कुछ ने शख्स की हिम्मत की तारीफ की, “इतने खतरनाक हालात में भी शख्स ने धैर्य बनाए रखा, यह काबिल-ए-तारीफ है।” कई लोगों ने इसे एक सबक के रूप में लिया कि जंगली इलाकों में लापरवाही बरतना कितना जोखिम भरा हो सकता है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब सांपों से जुड़ी कोई घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें सांप इंसानों से लिपटते दिखे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सांप आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन अगर उन्हें खतरा महसूस होता है या वे अपने पर्यावरण में अचानक बदलाव देखते हैं, तो वे हमला कर देते हैं। यह वीडियो देखकर यही सीख मिलती है कि खुले इलाकों में, खासकर जंगली क्षेत्रों में, सोते या आराम करते समय हमेशा अपने आसपास की जांच कर लेनी चाहिए। पेड़ों के नीचे, घास में, या ऐसी जगहों पर जहां सांप छिप सकते हैं, वहां विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।