आज के समय में सोशल मीडिया पर जितनी आबादी है उसमें से आधी आबादी को रील बनाने की आदत है। रील बनाने में वैसे तो कुछ भी गलत नहीं है मगर कई सारे लोग रील के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। वहीं कई सारे लोग अतरंगी और अजीब चीजें करते हुए अपनी रील बनाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे कि अतरंगी चीजें ही सबसे ज्यादा वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किचन में नीचे सामान रखने के लिए बने स्पेस में एक लड़की छिपकर बैठी हुई है। उसकी पीठ नजर आ रही है। वीडियो बनाने वाला शख्स उनके पास जाता है और जब वो पास में पहुंचता है तो वो लड़की जो नीचे बैठी हुई थी, वो मुड़कर देखती है। लड़की जैसे ही मुड़ती है तो दिखता है कि वो वहां बैठकर नूडल्स खा रही है। अब नूडल्स ऐसे छिपकर कौन ही खाता है। लोग वीडियो बनाने के लिए एक से एक अतरंगी आईडिया लाते हैं और उन्हीं में से एक आईडिया इस वीडियो में दिखा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shanayaroyofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील के लिए क्या क्या करना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे टॉयलेट में चले जाना चाहिए वहां कोई डिस्टरबेंस नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- किचन में भूत। चौथे यूजर ने लिखा- नियत कितनी अच्छी है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो हो गया दीदी का ट्रेंड कम्प्लीट! वायरल होने के लिए लड़की बना रही थी रील मगर हो गया पोपट, देखें Video
नेपाल में कैदियों ने 'आपदा' को बनाया 'अवसर', जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार