1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस जुगाड़ को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? Video अभी हो रहा है वायरल

इस जुगाड़ को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? Video अभी हो रहा है वायरल

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले खूब सारे हैं और उनके जुगाड़ वायरल भी होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप ही बताइए कि इसने कितने नंबर मिलने चाहिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/NIKRDAADK वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हम जिस दुनिया में रहते हैं, उसी दुनिया में ऐसे कई सारे लोग हैं जिनका दिमाग अलग ही लेवल पर चलता है और यह हम नहीं बल्कि उनके किए हुए जुगाड़ बताते हैं। कई सारे लोग अलग-अलग जुगाड़ करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनके जुगाड़ के वीडियो वायरल भी होते हैं। कई सारे जुगाड़ बड़े ही कमाल के लगते हैं तो वहीं कुछ जुगाड़ देखकर लोग सोचते हैं कि ये क्यों ही बनाया है। आपने भी दोनों तरह के जुगाड़ देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नया जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

शख्स ने ऐसा क्या जुगाड़ किया?

हम जिस जुगाड़ की बात कर रहे है उसमें एक शख्स ने बर्तन धोने के लिए अनोखा जुगाड़ किया है। उसने एक जगह पर गड्ढा किया है और उसमें पानी है। वहीं ऊपर एक लकड़ी और जाल से बना हुआ अनोखा बॉक्स जैसा है जिसमें वो बर्तन डाल देता है। इसके साथ ही बर्तन धोने के लिए उसमें लिक्विड भी डाल देता है। अब उसने जो अनोखा बॉक्स जैसा बनाया हुआ है, उसे एक साइकिल से जोड़ा गया है। साइकिल का पैडल मारने से पीछे वाला पहिया घूमता है और उसके कारण वो बॉक्स घुमता है जिसमें उसने बर्तन डाला हुआ है। वो इस अनोखे तरीके से बर्तन धोकर दिखाता है और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nikrdaadk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 23 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सब बर्तन फूट जाएंगे दोस्त। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे टूटने वाले बर्तन के साथ ट्राई करो। तीसरे यूजर ने लिखा- 10 मिनट के बदले 30 मिनट। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छी मशीन है। अब आप बताइए कि आप इसे कितने नंबर देंगे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्लेन की टक्कर और हवा में ही फट गया पैराशूट... फिर जो हुआ देखकर सांसें थम जाएंगी!

Sheesha गाने पर लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त डांस कि VIDEO हो रहा वायरल, एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठेंगे