1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sheesha गाने पर लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त डांस कि VIDEO हो रहा वायरल, एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठेंगे

Sheesha गाने पर लड़की ने किया ऐसा जबरदस्त डांस कि VIDEO हो रहा वायरल, एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठेंगे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 25, 2026 01:57 pm IST,  Updated : May 25, 2026 01:57 pm IST

शीशा गाने पर एक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने पर डांस करते समय लड़की ने जबरदस्त एक्सप्रेशन दिए हैं।

Sheesha- India TV Hindi
शीशा गाने पर लड़की का डांस वीडियो वायरल Image Source : VIDEO SCREENGRAB

सोशल मीडिया अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक मजबूत जरिया है। अगर आपके अंदर कोई टैलेंट है और आप उसे दुनिया के सामने लाना चाहते हैं तो इसके लिए अब बहुत ऊंचे लोगों से कॉन्टैक्ट की जरूरत नहीं है बल्कि आप सोशल मीडिया पर भी इसे प्रदर्शित कर सकते हैं।

शीशा गाने पर एक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में लड़की के एक्सप्रेशन और डांस देखकर यूजर्स उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। लड़की के डांस को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई एक्ट्रेस फिल्म में डांस कर रही हो। 

डांस करते समय लड़की के एक्सप्रेशन, मूव और टाइमिंग काफी प्रोफेशनल डांसर की तरह लग रही है और सोशल मीडिया पर ये डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला गया है और कमेंट सेक्शन में लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो की एक खासियत ये भी है कि लड़की का ड्रेसिंग सेंस भी बहुत अच्छा है। ट्रेडिशनल लुक में ये लड़की काफी खूबसूरत लग रही है और गाने की शुरुआत से लेकर आखिर तक कॉन्फिडेंट नजर आती है। लड़की का क्यूट फेस और स्माइल उसके डांस को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है।

चाहें डांस मूव हो या चेहरे के एक्सप्रेशन, हर मामले में ये वीडियो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि डांस सिर्फ एक टैलेंट नहीं है बल्कि अपने अंदर के भावों को बाहर व्यक्त करने का एक जरिया भी है। 

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई गर्मी के रुझान भी आने शुरू हो गए, शख्स की हरकत देख हंसी आ जाएगी

कैमरामैन को ट्रेनिंग करते देखा है कभी? ये Video हो रहा है काफी वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।