1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मंदिर में छोटी बच्ची ने जो किया वो आपको भी लगेगा प्यारा, Video हो रहा है खूब वायरल

मंदिर में छोटी बच्ची ने जो किया वो आपको भी लगेगा प्यारा, Video हो रहा है खूब वायरल

अभी सोशल मीडिया पर 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची कुछ ऐसा करती नजर आई जो हर किसी को प्यारा लगेगा। आइए आपको बताते हैं कि उस बच्ची ने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAI_ANGELIC वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर वर्ग के लोग आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएंगे क्योंकि बोरियत दूर करने का यह एक बहुत अच्छा साधन बन गया है। सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो देखने को मिल जाते हैं और वो वीडियो ज्यादा बड़े भी नहीं होते हैं तो इंसान एक बार में कई सारे वीडियो देख सकते हैं। उन्हीं सब में से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक छोटी बच्ची का है। आइए आपको बताते हैं कि बच्ची ने क्या किया कि वीडियो वायरल हो गया।

मंदिर में बच्ची न ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मंदिर के अंदर रीति-रिवाजों के तहत पूजा हो रही है। ढोल और झाल बज रहे हैं और इस खूबसूरत पल को एक छोटी बच्ची अपने फोन में कैद करते हुए नजर आई मगर बच्ची के पास कोई स्मार्ट फोन नहीं है। वो बच्ची अपने खिलौने वाले फोन में सब रिकॉर्ड कर रही है। जी हां, वही फोन जिसमें धूम मचाले और छैयां-छैयां गाने हमने और आपने अपने बचपन में सुना है। बच्ची को लग रहा है कि उसमें सब कुछ रिकॉर्ड हो जाएगा और वो कर रही है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Chai_Angelic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मंदिर के लाइव रीति-रिवाज को कवर करते हुए भविष्य की व्लॉगर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मासूमियत बहुत यादगार पल बनाती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सही रास्ते पर है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

महिला ने पति से छिपाकर रखे पैसे मगर अब खुद पछता रही है, Video देख समझ जाएंगे मामला

दिल्ली में लंदन की तरह स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेच रही युवती, देखने पहुंच गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई