1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली में लंदन की तरह स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेच रही युवती, देखने पहुंच गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई

दिल्ली में लंदन की तरह स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेच रही युवती, देखने पहुंच गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 25, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 11:32 pm IST

दिल्ली के शाहीन बाग में एक लड़की कप क्रेज नाम से एक कार्ट (ठेला) लगा रही थी। वो लंदन के स्ट्रीट फूड की तर्ज पर स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेच रही थी। उसका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

delhi shaheenbagh girl viral- India TV Hindi
शाहीनबाग की युवती हुई वायरल। Image Source : REPORTER

राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लंदन के स्ट्रीट फूड की तर्ज पर स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेच रही लड़की को देखने लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी कि पहले पुलिस ने आसपास की दुकानों को बंद कराया औऱ बंद में लड़की का कार्ट (ठेला) हटवा दिया। युवती और उसके कार्ट की कुछ रील्स सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी। इस कारण लोग इसे देखने आने लगे और भारी भीड़ जमा होने लगी। इस कारण पुलिस को कदम उठाना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवती

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शाहीनबाग में एक लड़की ने कार्ट (ठेला) लगाकर लंदन के स्ट्रीट फूड की तर्ज पर स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेचना शुरू किया। युवती ने हीन बाग में कप क्रेज नाम से एक कार्ट (ठेला) लगाया। उसका अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, लड़की की दुकान पर भारी भीड़ जुटने लगी। इसके बाद सोमवार की रात पुलिस ने कार्रवाई की।

 

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?

जानकारी के अनुसार, रमजान के महीने में रात के समय लोग निकलते थे तो भीड़ हद से ज्यादा हो जाती थी। हालात ये हुए कि लड़की को कुछ देर के लिए अपना कार्ट बंद करना पड़ जाता था, या फिर वो खुद हटकर काम अपनी टीम में शामिल लड़कों को सौंप देती थी। मगर ये कामयाबी कुछ लोगों की आंखों को नहीं सुहाई। सोमवार की देर रात पुलिस पहुंची और कप क्रेज की ओनर उजमा को वहां से हटने के लिए बोलने लगी।

युवती बेहद निराश

पुलिस ने कहा कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि लड़की की वजह से पूरी सड़क जाम हो जाती है। लड़के जमघट लगाए खड़े रहते हैं। सोमवार रात भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि आखिर में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद हालात ये बने कि पुलिस ने लड़की के ठेले को बंद करा दिया। इस घटना से युवती उज्मा बेहद निराश है।

ये भी पढ़ें- लड़के ने नए नंबर से गर्लफ्रेंड का लिया लॉयल्टी टेस्ट, पढ़ने के बाद लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन

क्या आपने कभी देखा है ऐसा अनोखा तराजू? देखकर हैरान होना तय है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।