A
Hindi News वायरल न्‍यूज छत पर खड़ी लड़की क्या कर रही थी कि लड़कों ने बना लिया Video, हो गया वायरल

छत पर खड़ी लड़की क्या कर रही थी कि लड़कों ने बना लिया Video, हो गया वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग उसके मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उसे गंभीरता से भी लिया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA सीमेंट खाती हुई नजर आई लड़की

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है तो उन्हें जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो नॉर्मल नहीं होता है तो वो तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वहीं कई सारे लोग स्क्रिप्टेड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और इन सभी में से कुछ वायरल भी होते हैं। जो वीडियो इंटरनेट की जनता का भी ध्यान खींच लेते हैं, वही वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं और उसके बाद आपको लोगों ने कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने छत पर जाकर वहां की बाउंड्री के ऊपर खड़ हो गई है। उसके बगल का घर ऊंचा है तो उसकी दीवार उसके घर की बाउंड्री से होते हुए ऊपर जा रही है। अब वो लड़की बाउंड्री पर खड़ी होकर उस बगल वाले घर की दीवार से सीमेंट निकालकर उसे खा रही है। कुछ लड़कों ने उसे देख लिया जिसके बाद उन्होंने ही उसका वीडियो बनाया। वीडियो में वो लड़की सीमेंट खाते हुए दिख रही है और लड़के यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, 'बन गई वीडियो, बन गई, बन गई, खा-खा, दबा के खा।' अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल अभी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्रेविंग गोन वाइल्ड: पड़ोसी की दीवार से सीमेंट खोदकर खाते हुए पकड़ी गई लड़की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 96 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसी क्रेविंग है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्योंकि इस सीमेंट में जान है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को मजाक के तौर पर नहीं लिया और गंभीरता को समझते हुए लिखा कि उसे मदद की जरूरत है, डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चचा के हाथ में लौकी देख बंदे ने पूछा सवाल, जवाब सुन लोग बोले- 'ताऊ हरियाणा के होंगे'

अब ये महापुरुष कौन है भाई? वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, देखें Video