1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रात में इस Thar को देखकर लोगों का क्या हाल होगा, एक बार आप भी वायरल Video देखें

रात में इस Thar को देखकर लोगों का क्या हाल होगा, एक बार आप भी वायरल Video देखें

एक बंदे ने अपनी थार के पीछे कुछ ऐसा लगवाया दिया कि उसे रात में देखने के बाद कई सारे लोगों के होश उड़ जाएंगे। दिन में सड़क पर जाती उस थार का Video किसी ने बनाया जो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल होते हुए भी नजर आते हैं। आपने अब तक अपने अकाउंट से कई सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। कुछ देखकर आपको हंसी आई होगी, कुछ ने गुस्सा दिलाया होगा तो कुछ वायरल पोस्ट देखकर आप पूरी तरह से हैराने हुए हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी लेकिन यह भी सोचेंगे कि रात में इस गाड़ी को देखने वाले लोगों का क्या हाल होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रैफिक या फिर रेड लाइट के कारण कई सारी गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं। वहां ऑटो, बस, कार और बाइक सब खड़ी नजर आ रही हैं। मगर वीडियो वायरल सिर्फ एक थार के कारण हो रहा है। दरअसल थार वाले ने अपनी कार के पीछे एक कंकाल लगवा दिया है। ऐसा पहले किसी की गाड़ी के पीछे शायद ही देखने को मिला होगा और यही वो कारण है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन अनोखा जरूर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'औरा भाई से डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डर का माहौल। दूसरे यूजर ने लिखा- साइंस वालों की गाड़ी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पक्का मेडिको है। चौथे यूजर ने लिखा- मस्ती नहीं रुकनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब लोग सोच समझकर भोपू बजाएंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इतने आलसी लोग भी हैं इस दुनिया में, फ्रिज का हाल देख आपके भी उड़ेंगे होश, देखें Video

भीख मांगने का तरीका भी अपडेट हो गया दोस्तों, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी