लोगों को अब जब कभी कुछ अनोखा, अतरंगी, नया या फिर अजीब दिखता है तो वो उसे तुरंत अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और इसके बाद वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद अगर वो वाकई बहुत अलग होता है तो फिर दूसरे लोगों का भी ध्यान उस वीडियो की तरफ खींचा चला आता है और ऐसे ही करके वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय स्क्रोलिंग में बिताते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कार के अंदर बैठे शख्स ने यह वीडियो बनाया है और वो वीडियो की शुरुआत में एक बंदे को दिखाता है और उससे पूछता है कि वो क्या बोल रहा था। इसके बाद वो बंदा बोलना शुरु करता है। वो बोलता है, 'हेलो सर, आप कैसे हो, गुड इवनिंग। गुस्सा मत करना, गाली-वाली मत देना। दरअसल मैं अपने पउए के पैसे इकट्ठे कर रहा हूं। जो श्रद्धा आपकी वो दे दो। 70 रुपए का एक है, जो आपकी इच्छा हो, वो दे सकते हैं, नो प्रॉब्लम।' यह बंदा भीख ऐसे मांग रहा है जैसे देश निर्माण में लोगों से सहायता मांगने निकला हो। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @meinkiakaruu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये बंदा तो जीतकर भी हार गया, वायरल Video देख आप भी कहेंगे यही बात
इस इंजीनियर को तो JCB वाले भी सलाम करेंगे, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान