1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाते वक्त भी फोन चलाते देख बेटी को मां ने सिखाया अच्छा सबक, Video हो गया वायरल

खाते वक्त भी फोन चलाते देख बेटी को मां ने सिखाया अच्छा सबक, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 12:55 pm IST

एक लड़की खाना खाते वक्त भी फोन चलाने में लगी हुई थी। यह देख उसकी मां को गुस्सा आया और फिर जो किया उसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
मां ने बेटी को सिखाया अच्छा सबक Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर किसी के हाथ में आपको फोन देखने को मिल ही जाएगा। हर कोई अपनी जरूरत के कारण अपने पास फोन तो रखता ही है मगर कुछ लोगों को फोन की लत लग जाती है। वो हर समय फोन में ही लगे रहते हैं। इसके लिए उन्हें घर पर डांट भी पड़ती रहती है मगर लोगों की आदत जाती ही नहीं है। आप भी ऐसे कई लोगों को जानते होंगे जो हमेशा फोन में लगे रहते हैं। ऐसी ही आदत एक लड़की को थी जिसे उसकी मां ने अच्छा सबक सिखाया। उसके बाद शायद ही वो अब खाना खाते समय फोन में ध्यान लगाए रखे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

मां ने बेटी को सिखाया सबक

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने घर वालों के साथ खाना खाने के लिए बैठी हुई है और इस दौरान भी वो फोन में ही लगी हुई है। यह देख उसकी मां पीछे से टेप लेकर आती है और फोन को उसके चेहरे पर लगाते हुए टेप लगा देती है। वो लगातार कई बार टेप उसके चेहरे पर लपेट देती है। वो लड़की जब दूसरे हाथ से टेप को हटाने की कोशिश करती है तो महिला उस हाथ पर भी टेप लपेट देती है। इसके बाद वो उसे उसी टेप के साथ छोड़ देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pakamatbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये रील मम्मी की फीड में नहीं जानी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन में घुस जा का असली मतलब। तीसरे यूजर ने लिखा- डर का माहौल है। चौथे यूजर ने लिखा- ये रील मेरे घर वाले के पास नहीं जानी चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सच में क़यामत आ गई! गांव वाले साथ में बैठकर देख रहे थे प्रोग्राम, और तभी जो हुआ आप Video में देखें

भाई भूल गया कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।