सोशल मीडिया एक अतरंगी दुनिया है जहां तमाम अतरंगी और अनोखी चीजें देखने को मिलते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी बिताते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो देखे होंगे। कभी-कभी तो कुछ ऐसे पोस्ट देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के अलावा स्टंट, ड्रामा, जुगाड़, डांस और न जानें कितने ही तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा घर के अंदर सोफे पर सो रहा है और पास में उसने अपना फोन रखा हुआ है। तभी बाहर से एक आदमी उसके फोन को चोरी करने की कोशिश करता है लेकिन इसकी नींद खुल जाती है तो वो अपने फोन को उससे छीन लेता है और चोरी होने से बचा लेता है। यहां तो वो जीत जाता मगर इसके तुरंत बाद वो फोन का फ्लैश ऑन करके उसे खिड़की के बाहर निकालता है और यह देखने को कोशिश करता है कि कौन चोरी कर रहा था। तभी वो आदमी फोन छीनकर भाग जाता है। यह स्क्रिप्टेड वीडियो है जो आपको हंसी दिला देगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई जीत कर भी हार गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चोर बड़ा खिलाड़ी निकला। दूसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है, लाइफ में ऐसा होता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस इंजीनियर को तो JCB वाले भी सलाम करेंगे, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
कौन है ये बुद्धिमान व्यक्ति जो अपनी चप्पल को इस तरह देता है सुरक्षा? Video आपको भी कर देगा हैरान