1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इधर एक से एक कलाकार लोग हैं, 200 का नोट फटा तो कर दिया ये जुगाड़, देखें फोटो

इधर एक से एक कलाकार लोग हैं, 200 का नोट फटा तो कर दिया ये जुगाड़, देखें फोटो

सोशल मीडिया पर लोगों की एक से बढ़कर एक कलाकारी के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

200 rupees note- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

आज के समय में आपको लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। अब अगर स्मार्ट फोन है तो फिर उनका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, कोई बड़ी बात तो नहीं है। आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हैं और वो भी दिन में थोड़ा समय रील्स देखने में बिता देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको यह पता होगा कि हर दिन एक से बढ़कर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। कुछ तो ऐसे वायरल वीडियो और फोटो होते हैं जो बहुत ही कमाल के होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

200 का नोट हुआ वायरल

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक 200 का नोट है। अब ये जो 200 का नोट है, वो एक तरफ से फट गया है। एक कोने से उसका कुछ हिस्सा फट गया है तो बंदे ने ऐसा दिमाग लगाया कि अब उसे कोई भी नहीं लेगा। उसने 10 रुपए की कुर्बानी दी और उसमें से उतना ही हिस्सा फाड़ा जितना 200 के नोट में चाहिए था। इसके बाद उसने बहुत ही दिमाग लगाकर उसे बहुत ही अच्छे से चिपका दिया। दूर से कोई देखेगा तो यह नहीं बता पाएगा कि वो 200 का नोट फटा था और उसमें 10 का नोट चिपकाया गया है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Himanirajput_hs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये 200 का नोट 20 में भी नहीं चल रहा है।' खबर लिखे जाने तक फोटो को कई लोगों ने देख लिया है और कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 200 में 10 लगाओगे तो कैसे चलेगा, 200 में 20 लगाओ फिर दौड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी सर्जरी कर दी है, कैसे चलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी की शादी में चला देना। चौथे यूजर ने लिखा- कम से कम 10 में तो चलना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब 10 की चेपी लगाओगे तो ऐसा ही होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'हरियाणवी में बात कर...', मराठी भाषा विवाद के बीच हरियाणा का Video हुआ वायरल, अंत में ताऊ ने जीत लिया दिल

मजदूरी करते शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, उसके स्मार्ट वर्क का Video हो गया वायरल