सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे, हर बार आपको कुछ नया और अनोखा देखने को मिलेगा। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट तो करते ही हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी ड्रामेबाज लोग वायरल हो जाते हैं तो कभी अपने दिमाग का अनोखा इस्तेमाल करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें कुछ ऐसा दिखा जो किसी ने पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अगर एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपके साथ या फिर आपके दोस्त के साथ कभी शायद ऐसा हुआ होगा कि फोन में अचानक हरी लाइन दिखने लगी हो। यह एक दिक्कत होती है जिसे लोग ठीक करवा लेते हैं मगर एक बंदे ने इस समस्या का इस्तेमाल कैरम खेलने के लिए किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदे के फोन में हरी लाइन दिखने लगी ही और वो उस हरी लाइन का इस्तेमाल स्ट्राइकर से गोटी को निशाना लगाने के लिए कर रहा है और वो इसमें सफल भी हो जाता है। यह कुछ यूनिक था जिसके कारण वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल करना कोई इनसे सीखे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हरी लाइन का सही इस्तेमाल। दूसरे यूजर ने लिखा- आपदा में अवसर, हरी लाइन के फायदे दिखा दिए भाई ने। तीसरे यूजर ने लिखा- आपदा को अवसर में बदला। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो हैकर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'जो वादा किया वो...' गाना गाते हुए शख्स ताजमहल में वहां पहुंच गया, जहां कोई नहीं जा सकता, वीडियो वायरल
बस यही बिजनेस देखना बाकी रह गया था, वायरल फोटो देख लोग भी ले रहे हैं खूब मजे