1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बागान वाले ने खाने के लिए नहीं दी लीची तो आधी रात लड़कों ने कर दिया ये कांड, Video हो रहा है वायरल

बागान वाले ने खाने के लिए नहीं दी लीची तो आधी रात लड़कों ने कर दिया ये कांड, Video हो रहा है वायरल

कुछ लड़कों ने आधी रात लिची के बागान में जाकर कुछ ऐसा काम किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उस वीडियो में उन्हीं में से एक ने बनाया भी है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़कों ने आधी रात बागाने से चुराई लिची

अभी मार्केट में लीची और आम का सीजन चल रहा है। ये दोनों फल ऐसे हैं जो लोग खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। आप भी शायद उन्हीं लोगों में से होंगे जिन्हें ये दोनों फल खाना पसंद होगा ही। अभी सोशल मीडिया पर आम और लीची के खूब सारे वीडियो भी वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी तमाम वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी लीची से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर वीडियो में पेड़ पर लटके हुए लिची नहीं बल्कि लीची के लिए लड़कों का किया हुआ कांड वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आधी रात का है और नजर आता है कि कुछ लड़के किसी बागान में खड़े हैं। उन्हीं में से एक लड़का वीडियो बना रहा है और वीडियो बनाते हुए वो बताता है कि रात के 1:51 हो रहे हैं। इसके बाद वो बोलता है, 'हम 4 लोग हैं। लीची मांगा था तो बागान वाला एक लीची नहीं दिया।' इसके बाद वो दिखता है कि एक बोरा इधर है, एक बोरा उधर है मतलब वो बताता है कि रात में बागान में घुसकर उन्होंने इतनी सारी लीची तोड़ ली है। इसके बाद वो फिर से वीडियो में उन लड़कों को दिखाने लगता है जो उसके साथ होते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़के ऐसे ही होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ईगो का लफड़ा है रे बाबा। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ तो बाकी छोड़ देते, ये तो पूरा पेड़ काटने आए थे। चौथे यूजर ने लिखा- बेचारे का सारा बाग ही उजाड़ दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

IPL देखने आए अंकल ने मैच छोड़ चीयरलीडर्स पर किया फोकस, Video देख लोगों ने कहा- चचा का गोल क्लियर है

GYM में पसीना बहाते दिखीं 93 साल की दादी, टफ एक्सरसाइज से दी उम्र को मात