सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ अनोखा, अतरंगी या फिर हैरान करने वाला पोस्ट दिखेगा और वो देखकर आप भी सोचेंगे कि लोग क्या-क्या करते हैं। आप अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे अतरंगी और अनोखे कंटेंट आते ही होंगे क्योंकि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है और उस कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जो इतने लोग उसे पोस्ट कर रहे हैं।
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जिसके हाथ में एक डंडा है, वो जमीन पर लेटे एक आदमी का पैर पकड़कर उसे खींचते हुए आगे ले जा रहा है। यह देखकर ऐसा लगता है कि उसने उस आदमी को मारा है और फिर उसे खींचकर ले जा रहा है। इसी दौरान सड़क पर सामने एक बाइक सवार आता दिखता है और उसे देखकर रुक जाता है। इसके बाद डंडा रखने वाला शख्स उस बाइक वाले की तरफ जाता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। इससे बचने के लिए बाइक वाला वहां से भाग जाता है और ये शख्स उसकी बाइक ले लेता है। वहीं जो लेटा हुआ शख्स था, वो भी उसका साथी ही था और यह सब नाटक था। अब यह पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड है जो अब काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_kumbhkaran नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि इन्हें आइडिया कौन दे रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्क्रिप्टेड लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने आइडिया दे दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारा देश सच में किसी कार्टून जैसा अजीब है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील बनाने के लिए कपल ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल तो पुलिस का आया यह रिप्लाई