सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे अलग होता है या फिर सबसे हटके होते है और लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे ऐसे वीडियो आते होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी प्यारे बच्चों की प्यारी हरकतें समेत खूब सारे वीडियो हर रोज वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये वाला आपका दिमाग खराब कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला एस्केलेटर पर ऐसा ड्रामा करती है जो आपने कभी भी किसी को करते हुए नहीं देखा होगा। वीडियो में दिखता है कि एस्केलेटर और सीढ़ी के बीच में जो दीवार बनी है, महिला उस पर चढ़ जाती है और वहां से एस्केलेटर पर कूद जाती है मगर वो इसके बाद भी नहीं रुकती है। वो एस्केलेटर ऊपर की तरफ जा रहा है और वहीं महिला नीचे की तरफ आ रही है। वो पीछे की तरफ आकर एस्केलेटर से उतरते दिखती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अगर कुछ हो जाए तो ये सरकार को दोषी बताएंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या तकलीफ है आपको? दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि ये बस रील बनाने के लिए हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें बिना किसी FIR आदि के 7 दिन के लिए जेल में डाल देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने जाहिल लोग हैं सब देश में।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी समारोह में घुसे लोगों ने की मारपीट, जमकर चलीं कुर्सियां; वीडियो वायरल
गैस के संकट के बीच घरों से चोरी होने लगे सिलेंडर, सीसीटीवी वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे