मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत में घरेलू गैस को लेकर लोगों में चिंता फैल गई है। गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हुई है.. लोग सुबह 4 बजे से गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेकर पहुंच रहे है। एजेंसी खुलते -खुलते सिलेंडर लेने वालों की लाइन 500 मीटर तक हो जाती है.. वहीं सरकार का कहना है कि देश में भरपूर मात्रा में गैस उपलब्ध है। हालांकि, सरकार मान रही है कि देश में जमाखोरी की वजह से गैस की काला बाजारी हो रही है जिसके खिलाफ अब सरकार सख्त हो गई है। इस संकट के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाओं ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और बेंगलुरु दक्षिण जिले के चन्नपट्टना से सिलेण्डर चोरी की 2 घटनाएं सामने आई हैं। रात के अंधेरे में चोर लोगों के घरों में घुस रहे हैं और सिलेंडर की चोरी कर के फरार हो जा रहे हैं। चोरी की ये घटनाएं CCTV में कैद हो गईं।
बोरे में भरकर सिलेंडर ले गया चोर
बेंगलुरु के नागरभावी इलाके में बाइक पर सवार होकर एक चोर आया और एक घर के बाहर रखा सिलेंडर चुरा लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश सिलेंडर को बोरे में भरकर ले गया और मौके से फरार हो गया। बीती रात हुई चोरी ने उस समय लोगों को हैरान कर दिया जब रात में बाहर मौजूद सिलेंडर सुबह तक गायब हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
लोगों से अलर्ट रहने की अपील
दूसरी घटना बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर चन्नपट्टना में हुई सिलेंडर चोरी की घटनाएं सामने आने पर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। स्कूटर पर सवार दो बदमाश CCTV में एक घर में घुसकर बाहर रखे LPG सिलेंडर को चुराते हुए पकड़े गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में घरों के बाहर लावारिस छोड़े गए सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों को अपने सिलेंडर सुरक्षित रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- हाथ में बड़ा पत्थर लेकर युवकों पर टूट पड़ी लड़की, साथियों से भी पिटवाया; VIDEO वायरल
LPG सिलेंडर शॉर्टेज के बीच पुराना जुगाड़ हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें Video