1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ में बड़ा पत्थर लेकर युवकों पर टूट पड़ी लड़की, साथियों से भी पिटवाया; VIDEO वायरल

हाथ में बड़ा पत्थर लेकर युवकों पर टूट पड़ी लड़की, साथियों से भी पिटवाया; VIDEO वायरल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 13, 2026 06:55 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 08:26 am IST

झांसी में बीच सड़क पर युवती और उसके दोस्तों ने कुछ युवकों के साथ मारपीट की है। इस दौरान, युवती बड़े पत्थर से युवक को मारते हुए दिखाई दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

jhansi fight- India TV Hindi
झांसी में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। Image Source : REPORTERS INPUT

Jhansi Fight Video: यूपी के झांसी में शहर के सबसे व्यस्त ईलाइट चौराहे पर बीच सड़क उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाथ में पत्थर लेकर युवकों से भिड़ गई और जोर-जोर से 'जान से मार दो… जान से मार दो' कहती नजर आई। इस दौरान महिला और उसके साथियों की युवकों से जमकर मारपीट हुई। आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

मामूली विवाद के चलते बीच सड़क पर मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की गाड़ियों की मामूली टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सड़क पर ही मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की ने बड़े पत्थर से युवक को मारा

वीडियो में दिख रहा है कि युवती अपने हाथ में बड़ा पत्थर लिए हुए है और उससे युवक को मार रही है। वहीं, महिला के साथी भी उसके उकसावे पर युवक की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान, महिला के साथ युवक को जमीन पर भी गिरा लेते हैं।

ऑर्केस्टा में काम करते हुए आरोपी

सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला समेत करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया है कि महिला और उसके कुछ साथी ऑर्केस्ट्रा में काम करते हैं।

महिला समेत 10 लोगों पर कार्रवाई तेज

पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमारी पड़ताल में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून को हाथ में लेने की छूट हम किसी को भी नहीं दे सकते हैं।

(इनपुट- आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर शॉर्टेज के बीच पुराना जुगाड़ हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।