1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाना खाने का ये तरीका कहां छिपा था अब तक, Video देख आपके उड़ जाएंगे होश

खाना खाने का ये तरीका कहां छिपा था अब तक, Video देख आपके उड़ जाएंगे होश

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा रोटी और सब्जी खाते हुए दिख रहा है मगर उसका तरीका अब तक आपने नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/IG_DIHRU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां दुनिया के अतरंगी और अनोखे लोगों के वीडियो आते रहते हैं और जो सबसे ज्यादा अतरंगी या फिर अनोखा होता है, उसका वीडियो वायरल भी हो जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कभी लोग अतरंगी तरीके से डांस करता दिखता है तो कभी लोग रोजमर्रा के काम को इतने अनोके तरीके से करता दिखता है कि उसका वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अनोखे तरीके से रोटी खा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब भी खाना खाने के लिए बैठते होंगे तो बहुत ही नॉर्मल तरीके से खाते होंगे। अगर रोटी खा रहे हैं तो सबसे पहले रोटी को तोड़ते होंगे और फिर सब्जी को रोटी से उठाकर उसे खा लेते होंगे या फिर चम्मच से सब्जी उठाकर रोटी में रखकर खाते होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में अब तक का सबसे अनोखा तरीका देखने को मिला। वीडियो में दिखता है कि बंदा पहले तो रोटी को उठाता है और फिर उसे मुंह के सामने रख देता है। चम्मच से सब्जी उठाता है और रोटी के बीच में रखते हुए चम्मच से रोटी को मुंह के अंदर डाल देता है। अब उसका अनोखा तरीका देखने के बाद आप जरूर हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ig_dihru नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तो गर्मा-गर्म खाऊंगा। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। अब यह शख्स कौन है, यह तो नहीं पता चला मगर उसके खाने का तरीका बहुत अतरंगी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रॉफी नहीं ली मगर स्वाद पूरे ले लिए, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप और हर्षित राणा के फोटोशूट का Video वायरल

इस भाई ने तो AI को भी पीछे छोड़ दिया, Video देख आप भी होने वाले हैं हैरान