प्रगति की ओर अग्रसर भारत प्राय: अपने किसी न किसी नए रिकॉर्ड्स को लेकर चर्चा में रहता है, जो कि वायरल होते रहते हैं। भारत ने अब तक खेल, तकनीक, स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। मगर, क्या आपको पता है कि एशिया के सबसे बड़े स्कूल का खिताब भी भारत के पास ही है। आज हम आपको बताएंगे कि एशिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत के किस शहर में स्थित है।
एशिया का सबसे बड़ा स्कूल
भारत में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा स्कूल है। इसका नाम 'सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS)' है। किंडरगार्डन से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कराने वाला ये स्कूल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। 21 परिसरों में से 13 परिसर कक्षा 10+2 तक की शिक्षा प्रदान करते हैं, जबकि 8 परिसर कक्षा 8 तक के छात्रों को शिक्षा प्रदान करते हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के बुनियादी शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है। सीएमएस के चार परिसर भारत के शीर्ष 10 स्कूलों में शामिल हैं, जहां से आईएससी कक्षा 12 के छात्रों के सबसे बड़े समूह स्नातक होते हैं, जिनका कुल अंक प्रतिशत 90% या उससे अधिक है। स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कूल में 66 हजार से ज्यादा बच्चों एनरोल्ड हैं। इसके अलावा यहां पर 5 हजार टीचर्स और स्टाफ मौजूद हैं।
गिनीज बुक में दर्ज है नाम
बता दें कि, इस स्कूल का नाम गिनीज़ वर्ल्ड बुक में भी दर्ज है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अगस्त 2023 में CMS में 61,345 छात्र, वहीं 2019 में 55,547 छात्र और 2010 में 39,437 छात्र नामांकित थे। स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 2026 तक यह संख्या 66,000 से अधिक हो गई है। कुछ आंकड़ों में 65,100 से ज्यादा छात्र और 5,000 शिक्षक-स्टाफ का जिक्र है। यह लगातार कई वर्षों से दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल (एक शहर में एकल प्रबंधन के तहत) बना हुआ है।
Image Source : cmseducation.orgअलग-अलग सालों में स्कूलों का गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम।
शिक्षा व्यवस्था और सुविधाएं
CMS मुख्य रूप से CISCE (ICSE/ISC) बोर्ड से संबद्ध है। कुछ कैंपसों में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल (CAIE) और CBSE पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। स्कूल स्मार्ट क्लासरूम, साइंस और कंप्यूटर लैब्स, एआई व रोबोटिक्स लैब्स, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम और कला-संगीत के लिए समर्पित स्थानों से लैस है। CMS को 2002 में यूनेस्को पीस एजुकेशन प्राइज भी मिल चुका है, जो किसी स्कूल को मिला एकमात्र ऐसा सम्मान है।
ये भी पढ़ें -
पानी की बोतल को माइक बनाकर सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग कर रहा छात्र, देखें Viral Video