A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब का रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते-जाते राज्य ही बदल जाता है

गजब का रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते-जाते राज्य ही बदल जाता है

आज हम आपको एक ऐसा रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अकेले ही दो अलग-अलग राज्यों में बंटा हुआ है। आपने भी शायद ही पहले कभी इसका नाम सुना होगा।

Navapur railway station- India TV Hindi
Image Source : X/@PIYUSHGOYAL नवापुर रेलवे स्टेशन को दो राज्यों में बांटती हुई बेंच

आज के समय में भी हमारे देश की एक बड़ी आबादी ट्रेन से ही सफर करना पसंद करती है। आप अगर 10 लोगों को खड़ा करके पूछेंगे कि उन्हें किस ट्रांसपोर्ट के जरिए सफर करना पसंद है तो उसमें से आपको 6 या 7 लोग ऐसे मिल जाएंगे जो ट्रेन से ही सफर करते हैं। कुछ लोग सस्ता किराया होने के कारण ट्रेन से सफर करते हैं तो कुछ लोगों को ट्रेन में मजा आता है। कई लोग इसलिए भी ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि उनके गांव के सबसे करीब जाने का वही जरिया है। अब लोगों के कारण अलग-अलग होते हैं मगर कुल मिलाकर बात यह है कि वो ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो फिर आपके लिए एक मस्त सवाल है।

कौन सा स्टेशन दो राज्यों में बंटा हुआ है?

हमारी तरफ से आपके लिए यही सवाल है जो आपने अभी ऊपर पढ़ा। आप भी उस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम नहीं जानते होंगे जो 2 राज्यों में बंटा हुआ है। आइए हम आपको उस स्टेशन के बारे में बताते हैं। हम जिस अनोखे रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं, उसका नाम नवापुर रेलवे स्टेशन है। यही वो स्टेशन है जो दो राज्यों में बंटा हुआ है और उन राज्यों का नाम महाराष्ट्र और गुजरात है। इस स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में है तो वहीं बचा हुआ आधा हिस्सा गुजरात के तापी में है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी किया है ट्वीट

इस अनोखे स्टेशन के बारे में तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी बताया है। उन्होंने एक्स पर अपने हैंडल से एक पोस्ट किया हुआ है जो साल 2020 का है। उस पोस्ट में इस स्टेशन और स्टेशन पर लगे के एक बेंच की फोटो है जिसमें दिख रहा है कि वो दो राज्यों में बंटा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है, 'क्या आप जानते हैं, देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जो दो राज्यों में स्थित है? सूरत-भुसावल लाइन पर नवापुर एक ऐसा स्टेशन है, जहां स्टेशन के बीचो-बीच दो राज्यों की सीमाएं लगती हैं। इसलिए इस स्टेशन का आधा भाग गुजरात में, तो शेष आधा महाराष्ट्र में है।'

ये भी पढ़ें-

शराब पीने से पहले कुछ बूंदें क्यों छिड़कते हैं लोग? कोई नहीं जानता होगा जवाब

सभी ड्राइवर्स को फॉलो करना चाहिए '3 Second Rule', मगर क्या है यह नियम?