A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पैदल ही जा सकते हैं विदेश; नाम सुनकर यकीन नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पैदल ही जा सकते हैं विदेश; नाम सुनकर यकीन नहीं होगा

Railway Facts : सोशल मीडिया पर आपने भारत के तमाम अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको उस रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे कि जहां से पैदल ही विदेश जा सकते हैं।

Jogbani Railway Station, Bihar Jogbani Railway Station, Jogabani Railway Station to Nepal, Indian Ra- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK भारत का रेलवे स्टेशन।

Railway Facts : भारतीय रेलवे नेटवर्क में कई अनोखे स्टेशन हैं, लेकिन बिहार के अररिया जिले में स्थित जोगबनी रेलवे स्टेशनअपनी अनूठी लोकेशन के कारण देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह स्टेशन न सिर्फ भारत का आखिरी सीमांत स्टेशन माना जाता है, बल्कि यहां से पैदल चलकर कुछ ही मिनटों में पड़ोसी देश नेपाल पहुंचा जा सकता है। नाम सुनकर यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच्चाई है कि यहां से बिना किसी भारी-भरकम तैयारी के ट्रेन से उतरते ही आप एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर निकल सकते हैं।

जोगबनी रेलवे स्टेशन के बारे में 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोगबनी रेलवे स्टेशन नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे जोन के अंतर्गत आता है। यह स्टेशन अररिया जिले में स्थित है और भारत-नेपाल सीमा से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, स्टेशन से उतरकर थोड़ी दूर पैदल चलते ही आप भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंच जाते हैं। यहां से नेपाल के बिराटनगर या अन्य इलाकों में आसानी से प्रवेश किया जा सकता है। कई यात्रियों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताते हैं कि, यह अनुभव रोमांचक है एक तरफ भारतीय रेलवे की ट्रेन खड़ी है, तो दूसरी तरफ नेपाल की भूमि शुरू हो जाती है। 

वीजा-पासपोर्ट के बिना कर सकते हैं विदेश यात्रा 

जोगबनी रेलवे स्टेशन की खासियत सिर्फ सीमा से निकटता नहीं है। यहां से नेपाल जाने वाले कई लोग रोजाना आते-जाते हैं। भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों के नागरिकों को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। बस एक वैध आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) पर्याप्त है। यही वजह है कि जोगबनी को "सबसे सस्ता अंतरराष्ट्रीय टूर" का नाम भी दिया जाता है। ट्रेन से उतरकर पैदल सीमा पार करने का खर्च लगभग जीरो है – कोई महंगा टिकट नहीं, कोई एयरपोर्ट नहीं, सिर्फ कुछ कदम। 

सोशल मीडिया पर भी वायरल

सोशल मीडिया और वायरल वीडियोज में जोगबनी स्टेशन को अक्सर "भारत का आखिरी स्टेशन" या "पैदल विदेश जाने वाला स्टेशन" के रूप में दिखाया जाता है। एक वीडियो में यात्री बताते हैं, "ट्रेन से उतरे, 5—10 मिनट चले और नेपाल में थे।" कई पर्यटक यहां से नेपाल घूमने जाते हैं – बिराटनगर का बाजार, पहाड़ी इलाके या आगे काठमांडू की यात्रा। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय चेकपोस्ट पर जरूरी जांच होती है, लेकिन प्रक्रिया काफी सरल है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Viral Post : भारतीय पिता ने पहले हवाई सफर के लिए पहना उधार का सूट, बेटे की पोस्ट ने यूजर्स को किया इमोशनल

'लवणेन भोज्यम्' तो खूब सुना होगा मगर इसका मतलब जानते हैं, हंसने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे