1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वो कौन सी चीज है जो औरत कभी नहीं भूलती? बंदे का जवाब सुन पेट पकड़कर हंसेंगे आप, Video

वो कौन सी चीज है जो औरत कभी नहीं भूलती? बंदे का जवाब सुन पेट पकड़कर हंसेंगे आप, Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर यूट्यूबर्स के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं जिनमें वे अनजान लोगों से कुछ अनोखे सवाल पूछते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

funny video, which thing is woman dont forget, what is woman dont forget, woman memes, memes on woma- India TV Hindi
Image Source : IG/@BLACKLISTED_X3 यूट्यूबर को जवाब देता हुआ शख्स।

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के मजेदार इंटरव्यूज सामने आते हैं जिनमें लोगों के जवाब अक्सर यूजर्स को गुदगुदाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपने मजेदार जवाब से लोगों को हंसा दिया। दरअसल, यूट्यूबर ने सवाल पूछा कि वो कौन सी चीज है जो औरत कभी नहीं भूलती है? इस पर शख्स ने अपने जवाब से पास बैठी महिला को भी खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। 

पड़ोस में दिए हुए बर्तन नहीं भूलती औरत

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @blacklisted_x3 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में यूट्यूबर एक कपल के पास जाता है। इसके बाद वो पुरुष से कहता है कि, 'औरत सब कुछ भूल सकती है ऐसा क्या है जो वो कभी नहीं भूल सकती?' इस पर शख्स जवाब देते हुए कहता है— 'पड़ोस में दिए हुए बर्तन।' ये जवाब सुनने के बाद उसके साथ बैठी महिला जोरों से हंसने लगती है और यूट्यूबर भी शॉक्ड हो जाता है।

 

यूजर्स ने ​भी दिए मजेदार जवाब 

इस वीडियो को देखने के बाद हजाारों लोगों ने इसे लाइक किया। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'इतना सच कौन बोलता है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अपने मनपसंद मर्द की गलतियां।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इन्हें हर चीज के बारे में पता है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'धोखा देना।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सही कहा।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-
Ajgar Ka Video: कार का बोनट खोलते ही निकला विशालकाय अजगर, Viral Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
 

हे भगवान! JCB से भंडारे की दाल बनाने लगे ये लोग, Viral Video देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस