A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाईओवर से जाते हुए नजर आया कुछ ऐसा कि कई लोगों ने रोक ली अपनी बाइक, Video हो रहा है वायरल

फ्लाईओवर से जाते हुए नजर आया कुछ ऐसा कि कई लोगों ने रोक ली अपनी बाइक, Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे आदमी खुद से उसे रिलेट कर पाएंगे। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ROSE_K01 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है और इस दौर में बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखे हुए हो वरना बच्चे तक आपको सोशल मीडिया की गलियों में मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अजीब हरकत समेत कई सारी चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक फ्लाईओवर पर कई सारे लोग अपनी बाइक को रोककर खड़े हैं और सभी लोग एक ही तरफ यानी अपने बाईं ओर देख रहे हैं। लाइन से लोग रुके हुए नजर आ रहे हैं और ऐसे में यही सवाल दिमाग में आता है कि ऐसा क्या देखने के लिए यह सब रुक गए हैं। जब वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरा घुमाता है तो नजर आता है कि एक तरफ कुछ लड़कों का क्रिकेट मैच हो रहा था जिसे देखने के लिए यह सब रुके हुए हैं। यह बताता है कि क्रिकेट किस तरह लड़कों के दिल से जुड़ा होता है। लोग अपने काम पर जा रहे हैं और बीच में रुककर मैच देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में 'Men are simple' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 92 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये देखकर पुराने दिन याद आ गए, हम भी ऐसे ही रुक जाते थे क्योंकि क्रिकेट का ही तो शौक था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये देखते हुए अपने पास्ट को याद कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ नहीं, वो बस खुद को खेलते हुए देख रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं अपनी पूरी जिंदगी यह करते हुए बीता सकता हूं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रिमोट में क्यों होते हैं ये लाल, हरे, पीले और नीले बटन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

ये छोटा पंडित तो कुछ ज्यादा ही छोटा है, बच्चे का Video आपको भी जरूर आएगा पसंद