1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रिमोट में क्यों होते हैं ये लाल, हरे, पीले और नीले बटन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

रिमोट में क्यों होते हैं ये लाल, हरे, पीले और नीले बटन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2026 07:31 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 12:21 pm IST

आप सभी के घर में टीवी तो जरूर ही होगा। अगर आप टीवी खूब देखते हैं तो फिर आपने कभी उसके रिमोट पर गौर किया है? क्या कभी ये जानने की कोशिश की है कि उस रिमोट में लाल, पीले, हरे और नीले रंग के बटन क्यों होते हैं?

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अपने मनोरंजन के लिए फोन का ज्यादा यूज करते हैं मगर फिर भी टीवी का यूज कम नहीं हुआ है। हर किसी के घर में टीवी देखने को मिल जाता है और लोग अपने फ्री टाइम में टीवी देखना जरूर पसंद करते हैं। आप भी टीवी तो देखते ही रहते होंगे। कोई दोपहर के समय टीवी देखता है तो कोई रात के समय न्यूज देखने के लिए टीवी चालू करता है तो वहीं कई सारे लोग टीवी पर अलग-अलग फिल्म देखते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि टीवी तो हर कोई देखता है और जब टीवी देखता है तो फिर रिमोट के हर बटन पर नजर भी जाती होगी। आज हम आपको रिमोट से जुड़ी एक गजब की जानकारी देने जा रहे हैं।

रिमोट के बटन पर गौर किया है?

आपको यह तो पता ही होगा कि टीवी के रिमोट में अलग-अलग बटन होते हैं। सभी बटनों पर लिखा होता है कि वो किस चीज के लिए होते हैं। आमतौर पर किसी भी रिमोट में लोग सबसे ज्यादा नंबर्स वाले बटनों का ही यूजर करते हैं क्योंकि उसी से लोगों का काम हो जाता है मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि उसी रिमोट में चार ऐसे बटन भी होते हैं जिसको लेकर लोगों को यह नहीं पता होता है कि यह क्यों है। ये चार बटन लाल, पीले, हरे और नीले रंग के होते हैं। आपने भी शायद इन बटनों पर गौर किया होगा और शायद आपके दिमाग में भी यही सवाल उठता होगा कि ये किस वजह से होते हैं। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

रिमोट में क्यों होते हैं ये बटन?

आइए फिर हम आपको यह बताते हैं कि रिमोट में ये चार अलग-अलग रंग के बटन क्यों होते हैं। आपको बता दें कि जो पुराने टीवी होते थे उनके रिमोट में ये बटन टेलीकास्ट सर्विस के लिए दिए जाते थे। पुराने टीवी के रिमोट में इन बटनों की मदद से अलग मेन्यू खुलता था। अब आपको बताते हैं कि सेट-टॉप बॉक्स के रिमोट में ये बटन क्यों होते हैं। आपको बता दें कि सेट-टॉप बॉक्स के रिमोट ये बटन भाषा बदलने या फिर किसी सेवा को चालू करने या फिर रिकॉर्डिंग को लॉक करने या एडिट करने के लिए काम आते हैं। वहीं स्मार्ट टीवी की बात करें तो उनके रिमोट में ये बटन मेन्यू में और ऐप-स्पेसिफिक फंक्शन को नेविगेट करने के लिए होते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये छोटा पंडित तो कुछ ज्यादा ही छोटा है, बच्चे का Video आपको भी जरूर आएगा पसंद

VIDEO: स्कूटी में घुस गया सांप, चलाते वक्त नजर पड़ी तो फूल गए चालक के हाथ-पांव! ऐसे बची जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।