Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सऊदी अरब में खजूर को क्या कहते हैं शेख लोग, सपने में भी नहीं सोचा होगा नाम; खाने के शौकीन जान लें

सऊदी अरब में खजूर को क्या कहते हैं शेख लोग, सपने में भी नहीं सोचा होगा नाम; खाने के शौकीन जान लें

Written By: Shaswat Gupta Published : Feb 26, 2026 08:30 am IST, Updated : Feb 26, 2026 08:30 am IST

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के ड्राई फ्रूट्स से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको खजूर के बारे में बेहद अनोखे फैक्ट्स से रूबरू कराने वाले हैं।

What is Khajur Called in Saudi Arabia, Khajur In Ramadan, dates types, Saudi Arabia interesting fact- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बाजार में बिक रहे खजूर।

Interesting Facts : माह-ए-रमज़ान के दौरान सहरी करते समय लगभग हर परिवार में खजूर तो खाया ही जाता होगा। मगर, इफ्तार करते हुए भोजन में खजूर खाना अनिवार्य परंपरा है। खास इस मौके के लिए घरों में अच्छी क्वालिटी के खजूर लाए जाते हैं जिनकी बिक्री भी बाजार में धड़ल्ले से होती है। बाजार में भी जब कोई खजूर खरीदने जाता है तो दुकानदार से 'खजूर' कहकर ही उसे खरीदता है। ये बहुत कम लोगों को पता है कि, सऊदी अरब में खजूर को किसी दूसरे नाम से लोग जानते हैं और स्थानीय भाषा में ही खजूर मांगते हैं। क्या आपको पता है कि, सऊदी अरब में शेख या अन्य कोई ग्राहक खजूर को क्या कहते हैं ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसका जवाब दे देते हैं: 

सऊदी अरब का सबसे प्रसिद्ध ड्राई फ्रूट 

सऊदी अरब दुनिया में खजूर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जहां 300 से अधिक प्रकार के खजूर पाए जाते हैं। इनमें से प्रत्येक का अपना अलग स्वाद और बनावट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल-मदीना अल-मुनव्वरा को सऊदी अरब में खजूर का पहला उत्पादक माना जाता है।

खजूर युक्त सऊदी अरब की राष्ट्रीय मिठाई 

यदि आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि, 'मकशुश' को 2023 की शुरुआत में सऊदी अरब की राष्ट्रीय मिठाई के रूप में चुना गया था। यह खजूर, सख्त सूखे लबान (इक़्त) और घी का मिश्रण है। यह अल-अरिद और सुदैर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, और हालांकि प्रस्तुति में कुछ भिन्नता हो सकती है, लेकिन सामग्री एक जैसी ही रहती है। 

सऊदी अरब में खजूर को क्या कहते हैं 

गौरतलब है कि, सऊदी अरब में खजूर को उनकी किस्मों के आधार में कई तरहों के नाम दिए गए हैं। tayiba-dattes की रिपोर्ट के मुताबिक, खजूरों को वहां पर 'तम्र' और 'रुताब' कहा जाता है। ये खजूरों की एक किस्म से लिया हुआ नाम है। वहीं, खजूर की किस्मों की बात करें तो इसके अंतर्गत अजवा, सक्कारी, मक्तूम और खुदरी खजूर आते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 

ये भी पढ़ें -
सेवईं और सूतफेनी में क्या अंतर है, खूब चटकारे लेकर खाते हैं फिर भी नहीं जानते लोग; क्या आपको पता है 

भारतीय ट्रेनों को चलने के लिए कितना डीजल चाहिए होता है, माइलेज सुनकर चौंकेंगे जरूर; सफर से पहले जान लें 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement