Mau Snake Video: यूपी के मऊ जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूटी से अचानक सांप निकल आया। ये घटना भीटी ओवरब्रिज पर हुई, जहां एक स्कूटी सवार की सूझबूझ और साहस से बड़ा हादसा टल गया। चश्मदीदों के अनुसार, स्कूटी चालक कोपागंज से मऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भीटी ओवरब्रिज पर पहुंचा, स्कूटी के अंदर से सांप का कुछ हिस्सा बाहर दिखाई दिया। यह सीन देखते ही चालक के होश उड़ गए, लेकिन घबराने के बजाय उसने समझदारी दिखाते हुए तुरंत स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी।
स्कूटी से निकल रफूचक्कर हुआ सांप
स्कूटी रोकने के बाद चालक ने हिम्मत जुटाई और बीच सड़क पर ही सांप को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा स्कूटी से बाहर निकला और देखते ही देखते पास की ब्रिज के नीचे भाग गया। चालक लकड़ी को स्कूटी के हैंडल में घुसाकर सांप को बाहर लाने की कोशिश करता दिखा। थोड़ी देर में सांप खुब ब खुद बाहर निकल आया और भाग गया।
अनहोनी होते-होते बच गई
गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। चालक ने साहस और संयम का परिचय देते हुए खुद को सुरक्षित रखा। जैसे ही सांप स्कूटी के हैंडल से निकला तो चालक ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई और सांप को दूसरी तरफ जाने दिया। इस दौरान, उसने सांप पर डंडा भी नहीं चलाया। उसे शांति से गुजर जाने दिया। घटना के बाद क्षेत्र में देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
गर्मी के मौसम में सांप से बरतें सावधानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात, गर्मी के मौसम और चूहों के चक्कर में सांप अक्सर वाहनों या रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
(इनपुट- राकेश कुमार सिंह)
ये भी पढ़ें- 'दो से शादी करो तो लोग याद रखेंगे..!' ऑस्ट्रियाई पुरुषों संग ब्याह रचाकर बोली दुल्हन, Photos Viral